{"_id":"5cc8c3fdbdec220785345403","slug":"lok-sabha-elections-2019-comment-on-smriti-irani-filed-case-in-it-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: स्मृति ईरानी पर टिप्पणी मामले में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: स्मृति ईरानी पर टिप्पणी मामले में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
Wed, 01 May 2019 03:24 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 01 May 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)
फेसबुक पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मुकदमा फेसबुक आईडी संचालक एमए खान गांधी के खिलाफ दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार गुप्ता उर्फ संदीप चाणक्य की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि एमए खान गांधी नामक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी स्मृति ईरानी पर बेहद अशोभनीय व अभद्र टिप्पणी उनकी फोटो के साथ की गई है। यह ऐसी टिप्पणी है, जिसे सभ्य समाज में बेहद गंदे बोल के रूप में जाना जाता है। इस घटिया व्यक्ति की इस घटिया टिप्पणी से मुझे मानसिक आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
इस व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है कि यह अलीगढ़ में ही कहीं रहता है और तीसरी जंग जैसे विवादित टाइटल के नाम से अपने आप को अखबार का संपादक बताता है। यह तहरीर हालांकि सोमवार को ही एसएसपी को भेजी गई थी। मगर मंगलवार को संदीप चाणक्य ने निजी तौर पर एसएसपी से मुलाकात की। इस पर एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी ने कहा है कि अब अग्रिम कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। वहीं आरोपी ने अपनी आईडी पर दूसरी पोस्ट में खेद व्यक्त किया है।
विज्ञापन