फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Shivpal Yadav comments on Akhilesh

शिवपाल यादव का अखिलेश पर हमला कहा-जो पिता का नहीं हुआ, वह देश का क्या होगा

Tue, 16 Apr 2019 08:47 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो गंगीरी (अलीगढ़)
अमर उजाला ब्यूरो गंगीरी (अलीगढ़) Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 16 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Shivpal Yadav comments on Akhilesh
शिवपाल यादव - फोटो : ani
गांव आलमपुर चौराहे पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दीपक चौधरी के समर्थन में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, जो भतीजा (अखिलेश) मेरा और अपने पिता का नहीं हुआ वह देश का क्या होगा? 
विज्ञापन


जिसने अपने पिता का अपमान किया वह देश का सम्मान क्या करेगा? बसपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि मायावती जब हमारी पार्टी और भाजपा की नहीं हो सकीं तो वह अखिलेश की कैसे हो सकती हैं? शिवपाल ने कहा कि इस गठबंधन में प्रसपा और कांग्रेस भी शामिल होती तो प्रदेश में भाजपा का नामोनिशान मिट जाता। भाजपा वाले कहते थे कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन और बुरे दिन आ गए हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और माफियाराज बढ़ा है। 
विज्ञापन


जब तक किसान को फसल की लागत का दोगुना दाम नहीं मिलेगा, तब तक किसान की आय दोगुना कैसे होगी? एक क्विंटल गेहूं पैदा करने में 1800 रुपये की लागत आती है जबकि सरकारी समर्थन मूल्य 1500 रुपये है। क्षेत्र से जुड़ाव को दोहराते हुए कहा कि आप लोगों के लिए मैने सांकरा में गंगा नदी पर पुल बनवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उन्होने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का वह सम्मान करते हैं। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक वीरेश यादव के बडे़ भाई रामेश्वर सिंह यादव और संचालन गिरंद सिंह यादव ने किया। सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू, डॉ. रक्षपाल सिंह, बाबा फरीद आजाद, चंद्रपाल सिंह सरपंच, महेश यादव, सरमन सिंह यादव, रामऔतार सिंह, सुभाष लोधी, देवेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed