फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lok myoojiyam, jalabharaav aur kuposhan kee samasya sulajhaane mein eaee ne kee madad : mandalaayukt79 / 5,000AI helped solve the problems of lock museum, waterlogging and malnutrition: Divisional Commissioner

लॉक म्यूजियम, जलभराव और कुपोषण की समस्या सुलझाने में एआई ने की मदद : मंडलायुक्त

Sun, 12 Oct 2025 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
lok myoojiyam, jalabharaav aur kuposhan kee samasya sulajhaane mein eaee ne kee madad : mandalaayukt79 / 5,000AI helped solve the problems of lock museum, waterlogging and malnutrition: Divisional Commissioner
मैरिस रोड स्थित एक मॉल में शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के प्रस्तावित लॉक म्यूजियम का लेआउट एआई की मदद से तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा जलभराव और बच्चों में कुपोषण आदि के समाधान के लिए भी एआई की सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन




कार्यशाला का आयोजन वाधवानी फाउंडेशन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) अलीगढ़ चैप्टर, ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन और स्माल्ट एंड बेरिल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक एसएमई प्रतिनिधि हुए शामिल हुए। मौके पर आईआईए अलीगढ़ के मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल, चैप्टर चेयरपर्सन आलोक झा और कोषाध्यक्ष राम बंसल, माडुकेष जिंदल, अतुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मोहित गुप्ता, वैशलिनी जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




इन्होंने दिया प्रशिक्षण


एआईएमए की एकता नैय्यर, राहुल भाटिया ने प्रबंधन की दृष्टि से एआई अपनाने के रणनीतिक पहलुओं को प्रस्तुत किया। वाधवानी फाउंडेशन की श्रुति मोदी ने एआई आधारित कौशल विकास के लिए फाउंडेशन के वैश्विक प्रयासों को रेखांकित किया। स्माल्ट एंड बेरिल के अल्केश श्रीवास्तव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक प्रयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन







हार्डवेयर फेयर की जानकारी साझा की

कार्यशाला में दिसंबर 2025 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में लगने वाले कोलोन मेस्सी (जर्मनी) के हार्डवेयर फेयर की जानकारी भी साझा की गई। शैलेन्द्र राणा और नीरज डोंगरा ने बताया कि कोलोन मेस्सी 100 वर्षों से जर्मनी में इस फेयर का आयोजन करती रही है। पिछले तीन वर्षों से यह नई दिल्ली में भी लग रहा है। इस वर्ष भी 10-12 अलीगढ़ के हार्डवेयर मैन्युफैक्चरर्स इसमें स्टॉल लगा रहे हैं। आईआईए अलीगढ़ चैप्टर के सदस्यों के लिए कोलोन मेस्सी ने स्टॉल शुल्क में 10 फीसदी छूट देने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed