फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lock merchant wife hostage and robbed

तेज आंधी के बीच बदमाशों का कहर: ताला कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटे 14 लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 23 May 2025 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 10:50 AM IST
सार

ताला कारोबारी नमाज पढ़ने गए थे। उनकी बुजुर्ग पत्नी हुमा यूसुफ घर पर अकेली रह गईं। तभी उनके दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। जब महिला ने दरवाजा खोला तो मुंह पर रुमाल बांधकर तीन नकाबपोश दरवाजे पर खड़े थे। उन्होंने महिला को धकियाकर अंदर कर लिया। तीनों घर में घुस आए।

विज्ञापन
lock merchant wife hostage and robbed
घर के अन्दर जाते लूटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में 21 मई देर शाम तेज आंधी के बीच नकाबपोश बदमाशों ने लूट की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे डाला। कोतवाली क्षेत्र के घनी आबादी वाले आतिशबाजान मोहल्ला में ताला कारखाना संचालक के घर से 14 लाख रुपये कीमत के जेवरात-नकदी लूट ले गए। घटना के वक्त ताला कारोबारी नमाज पढ़ने गए थे। तभी उनकी अकेली बुजुर्ग पत्नी को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। खबर पर एसपी सिटी व सीओ भी पहुंच गए। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों को तलाश करने का प्रयास जारी है। बदमाश वारदात के बाद चेहरे बांधकर जाते हुए सीसीटीवी में चिह्नित हुए हैं।

विज्ञापन


घटना 21 मई देर शाम करीब 9 बजे की है। ऊपरकोट के आतिशबाजान मोहल्ला निवासी हाजी महफूज अपने घर में ही ताले का कारखाना चलाते हैं। वे रोजाना फर्श स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हैं। इसी क्रम में 21 मई शाम भी वे अजान होने पर नमाज पढ़ने चले गए। इसी बीच उनकी बुजुर्ग पत्नी हुमा यूसुफ घर पर अकेली रह गईं। तभी उनके दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। जब महिला ने दरवाजा खोला तो मुंह पर रुमाल बांधकर तीन नकाबपोश दरवाजे पर खड़े थे। उन्होंने महिला को धकियाकर अंदर कर लिया। तीनों घर में घुस आए। बाहर उनका एक साथी खड़ा होकर निगरानी करने लगा। अंदर आए तीनों बदमाशों ने महिला पर तमंचा व छुरा तानकर धमकाया। 
विज्ञापन

लूट होने के बाद एसपी सिटी को घटना की जानकारी देती हुमायुसुफ
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर अलमीरा की चाभी लेकर उसमें रखी एक लाख बीस हजार रुपये नकदी के अलावा अंगूठी, जंजीर, टॉप्स, घड़ी आदि जेवरात सहित करीब 13-14 लाख का माल लूटकर चले गए। उनके जाने पर महिला शोर मचाती हुई बाहर आई। मगर वे पलक झपकते ही ओझल हो गए। शोर पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। खुद हाजी महफूज भी वापस आ गए। इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता सलमान इम्तियाज भी पहुंच गए। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ प्रथम आदि भी पहुंच गए। कई घंटे की जांच पड़ताल के बाद सीसीटीवी दिखवाए गए। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महिला ने भी बदमाशों को दिया धक्का

पुलिस पूछताछ में महिला ने यह बात स्वीकारी कि जब बदमाशों ने उन्हें अंदर धकेला तो खुद उन्होंने भी एक बदमाश को धक्का दिया था। मगर वह उन पर भारी पड़ा। इसके बाद बदमाश अंदर घुस गए।

बदमाशों को थी अकेले होने की जानकारी
हाजी महफूज के अनुसार वे प्रतिदिन फर्श वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हैं। उनका समय भी नियत है। बदमाशों को घर में महिला के अकेले होने की जानकारी रही होगी। तभी वे सही समय पर आए।

आतिशबाजान मोहल्ले में हुई घटना में परिवार द्वारा जेवरात नकदी सहित कुल 13-14 लाख रुपये तीन बदमाशों द्वारा लूटना बताया गया है। बदमाशों के चेहरे बंधे थे। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी आदि की मदद से उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।-मयंक पाठक, सीओ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed