{"_id":"6856a77a1efcb06b0f019e96","slug":"loader-tempo-hit-the-bike-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक में लोडर टेंपो ने मारी टक्कर, दो सगे भाई हुए घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक में लोडर टेंपो ने मारी टक्कर, दो सगे भाई हुए घायल, एक की हालत गंभीर
Sat, 21 Jun 2025 06:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:07 PM IST
सार
बाइक सवार दो सगे भाई बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। हादसे में शैव्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के रामघाट रोड पर भूतेश्वर बगीची के पास 20 जून रात एक पर बाइक सवार दो भाइयों में सामने से आ रहे लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों के पिता ने टेंपो चालक के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
बरोठा गांव निवासी चेतन शर्मा उर्फ चेतेंद्र शर्मा काफी समय कालेश्वर मंदिर के निकट मकान बनाकर रह रहे हैं। 20 जून रात करीब नौ बजे उनके बेटे यश शर्मा व शैव्य शर्मा इन्वर्टर को सही कराकर बाजार से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में भूतेश्वर बगीचे के पास सामने से आ रहे टेंपो ने दोनों भाइयों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने टेंपो और चालक को पकड़कर पुलिस कर्मी को सुपुर्द कर दिया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। हादसे में शैव्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन