फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   LO scheme apply in district

जिले में एल-ओ स्कीम लागू, रिहर्सल पर दौड़ी पुलिस

Fri, 02 Apr 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
LO scheme apply in district
दंगा नियन्त्रण करने /आन्तरिक सुरक्षा बनाये रखने हेतु दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मॉकड्रिल/रिहर - फोटो : CITY OFFICE
जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ने की दशा में निपटने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा एल-ओ स्कीम लागू की गई है। जिसे एल-ओ कोड दिया गया है। अब अगर किसी थाना क्षेत्र में इस तरह की कहीं कोई घटना होगी तो सर्किल भर के थाने, चौकी के स्टाफ को किसी आदेश का इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन

बस कोड का संदेश वायरलेस पर प्रसारित होगा और सभी उस घटनास्थल पर दौड़ पड़ेंगे। स्कीम लागू करने के साथ-साथ सभी की जिम्मेदारियां व ड्यूटियां भी तय की गई हैं। इस स्कीम का बृहस्पतिवार को पुराने शहर के बाबरी मंडी व कस्बा खैर के नवीन मंडी स्थल पर एसपी सिटी व एसपी देहात के नेतृत्व में रिहर्सल किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनपद में दंगा नियंत्रण व आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी थानों में यह स्कीम लागू की गई है। अगर पुराने शहर के कोतवाली क्षेत्र में कोई इस तरह की वारदात होती है, जहां भीड़ जमा है और बवाल बढ़ने का अंदेशा है तो कोतवाली पुलिस द्वारा सिर्फ एल-ओ स्कीम का कोड और घटनास्थल का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदेश के सुनते ही सर्किल भर के सभी सभी एसओ, चौकी प्रभारी, क्यूआरटी, सीओ किसी आदेश का इंतजार नहीं करेंगे। वे तत्काल मौके पर पहुंचेंगे और सभी की ड्यूटी भी तय कर दी गई हैं। किसे क्या करना है और कहां खुद मौजूद रहना है, यह तय कर दिया गया है। इसके लिए सभी दंगा नियंत्रण उपकरण की साफ सफाई व रखरखाव दुरुस्त रखेंगे।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कोतवाली शहर के बाबरी मंडी व खैर के नवीन गल्ला मंडी स्थल पर रिहर्सल किया गया। यहां अलग-अलग सूचनाएं प्रसारित की गईं। तत्काल पूरे सर्किल का पुलिस फोर्स, सीओ, एसपी सिटी व एसपी देहात अपने-अपने स्थान पर पहुंचे। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत व एसपी देहात शुभम पटेल ने पहुंचकर पुलिस को ब्रीफ किया।
- अमूमन इस तरह की शिकायतें मिलती हैं कि किसी क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई थी और पुलिस देरी से पहुंची। मगर इस स्कीम के लागू होने पर कोड प्रसारित होते ही, कोई आदेश का इंतजार नहीं करेगा। कंट्रोल रूम का संदेश सिपाही से लेकर अधिकारी तक जो जैसे ही सुनेगा वह दौड़कर मौके पर पहुंचेगा। ताकि पब्लिक के उग्र होने से पहले वहां पुलिस मौजूद हो। इसी मंशा से यह स्कीम लागू की गई है।

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
एसएसपी ने सुनीं पुलिस पेंशनर्स की समस्या
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही तय किया कि थाना स्तर पर रविवार तक बैठकें कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इस दौरान पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी वार्ष्णेय, महासचिव कप्तान सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष हारुन राशिद आदि मौजूद रहे। यहां एसएसपी ने अपने पुराने अनुभवों की मदद से बढ़ते अपराधों व अपराधियों की जानकारी देने के साथ ही पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव मांगे। साथ ही सभी थानों में पेंशनर्स रजिस्टर बनाने व सिपाही की बीट बुक में सभी पेंशनर्स का डाटा जरूर होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed