फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Liquor was being sold on bars and Liquor shop even after the ban on Holi

यूपी: होली पर बंदी के बाद भी बार और ठेकों पर बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने बार सील कर दो सेल्समैन पकड़े

Mon, 29 Mar 2021 09:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Mar 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Liquor was being sold on bars and Liquor shop even after the ban on Holi
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
अलीगढ़ महानगर में होली को लेकर रविवार रात निर्धारित समय के बाद देर रात तक शराब बेची जा रही थी। इस दौरान क्वार्सी पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बार के बेसमैंट से शराब व बीयर बेचते पकड़ी गई और दो अन्य ठेकों के सेल्समैन भी ठेका बंद होने के बावजूद ठेके के बराबर से शराब बेचते पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


क्वार्सी पुलिस के अनुसार पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान खबर मिली कि रामाघाट रोड किशनपुर स्थित मैट्रो बार के बाहर शराब व बीयर की बिक्री के लिए 11 बजे के बाद भी भीड़ लगी है। इस सूचना पर जब चेकिंग की गई तो वहां बार के निर्धारित स्थल के नीचे बेसमैंट में भारी मात्रा में शराब व बीयर की बोलतें रखी थीं और उन्हें बेचा जा रहा था। 
विज्ञापन


सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार मौके पर सेल्समैन विकास व संचालक रविंद्र पाठक अपनी मौजूदगी में यह बिक्री करा रहे थे। मौके से 1824 बीयर की केन, 189 बोतल बीयर व 84 शराब की बोतलें जब्त की गई हैं और बार को सील करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी अधिकारी के अनुसार बार लाइसेंसी द्वारा आबकारी अधिनियम के विपरीत बार काउंटर के बजाय फुटकर बिक्री की जा रही थी। इसलिए सील लगाकर रिपोर्ट दी गई है। इधर, क्वार्सी चौराहे पर कटारा कालोनी में अजय शर्मा होली चौक से  52 देशी क्वार्टर पकड़े गए हैं। 


ये पूरा माल रामघाट रोड देशी शराब की दुकान का था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी तरह धौर्रा माफी देशी शराब ठेके के पीछे उसका सेल्समैन अमर सिंह नगला मसन्द सिकंदराराऊ 77 क्वार्टर सहित पकड़ा है। वह भी दुकान का माल पीछे से बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed