{"_id":"611c08a28ebc3e43262518ff","slug":"liquor-mafia-rishi-s-properties-worth-82-lakh-seized-city-office-news-ali2709067145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया ऋषि की 82 लाख की संपत्तियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया ऋषि की 82 लाख की संपत्तियां जब्त
विज्ञापन
शराब माफिया ऋषि शर्मा की अचल सम्पत्ति जब्त कर पुलिस ने घर को किया सील।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब कांड में घोषित माफिया पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में इस अवैध कारोबार से पैदा की गई संपत्तियों को जब्तीकरण के क्रम में बुधवार को ऋषि शर्मा की चार संपत्तियां जब्त की गई हैं। शहर में करीब 82 लाख रुपये कीमत का फ्लैट व गांव के तीन प्लॉट शामिल हैं। बुधवार को दोनों जगहों पर गाजे बाजे संग पहुंची पुलिस टीमों ने इन संपत्तियों के सरकारी संपत्ति घोषित होने का बोर्ड लगाया।
शासन के निर्देश पर गैंगेस्टर के तहत जहरीली शराब कांड में ये कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में अब तक गोंडा में अनिल चौधरी, महुआ खेड़ा में विपिन यादव, जवां में मुनीष शर्मा व खैर में नीरज चौधरी की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। इसी क्रम में बुधवार को सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने जवां में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद एक-एक कर चारों संपत्तियों पर बोर्ड लगाया। पहले पुलिस जवां गई, जहां ऋषि के नाम के दो व पत्नी के नाम के एक प्लाट पर बोर्ड लगाया। इसके बाद शाम को एवन होम्स आई, जहां पत्नी के नाम से दर्ज फ्लैट पर बोर्ड लगाया। इन चारों संपत्तियों की कीमत 82 लाख 89 हजार 740 रुपये अनुमानित है।
-इस कांड में लगातार ये कार्रवाई जारी है। आगे भी कुछ माफिया की संपत्तियां चिह्नित हैं, जिन्हें जल्द जब्त कराया जाएगा।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
ये संपत्ति की गईं जब्त:-
- ऋषि शर्मा की पत्नी रेनू शर्मा के नाम फ्लैट बी-1 फस्ट्र फ्लोर एवन होम्स अपार्टमेंट
- ऋषि शर्मा की पत्नी रेनू शर्मा के नाम जवां सिकंदरपुर में गाटा संख्या 501 में दर्ज 209 वर्गमीटर का प्लाट
- ऋषि शर्मा के नाम जवां सिकंदरपुर में गाटा संख्या 1181 क में रकवा 0.599 हेक्टेयर से 0.166 हेक्टेयर तक प्लाट
- ऋषि शर्मा के नाम जवां सिकंदरपुर में 49 वर्गमीटर का प्लाट आबादी में।