फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lifts in malls, hotels and restaurants are not registered

Aligarh News: मॉल, होटलों और रेस्टोरेंट की लिफ्टों का नहीं है रजिस्ट्रेशन

Sun, 07 Jun 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Lifts in malls, hotels and restaurants are not registered
होटल में लिफ्ट की जांच करने पहुंची टीम। संवाद
शहर की बहुमंजिला इमारतों, होटलों और मॉल्स में लगी लिफ्टों की सुरक्षा को लेकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शनिवार को मैरिस रोड से लेकर सेंटर प्वाइंट तक की छापेमारी की। इस दौरान यह सामने आया कि किसी भी बड़े संस्थान के पास लिफ्ट का वैध पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) ही नहीं था।
विज्ञापन


एडीए वीसी कुलदीप मीणा के कड़े रुख के बाद ओएसडी अतुल आनंद के नेतृत्व में चली इस औचक जांच ने शहर के नामी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की पोल खोलकर रख दी है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के मुताबिक मैरिस रोड स्थित पाम ट्री होटल में लिफ्ट की जांच के दौरान होटल प्रबंधन पंजीकरण के दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहा। उन्होंने केवल सालाना रखरखाव के कागज दिखाए, जो कानूनन नाकाफी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मैरिस प्वाइंट रेस्टोरेंट में लिफ्ट चलती हुई मिली, लेकिन प्रबंधन के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। सिटी सेंटर मॉल में भी प्रबंधन सिर्फ मेंटेनेंस के कागजात ही पेश कर सका। सेंटर प्वाइंट चौराहे के पास स्थित टाउन हॉल कॉम्प्लेक्स में भी कोई पंजीकरण दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीए की टीम ने इन चारों प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई और अंतिम चेतावनी जारी की है। इस दौरान एडीए टीम में ओएसडी अतुल आनंद के साथ जूनियर इंजीनियर (जेई) मनोज शर्मा और विश्वजीत मुख्य रूप से शामिल रहे।


- पाम ट्री होटल, मैरिस प्वाइंट रेस्टोरेंट, सिटी सेंटर मॉल और टाउन हॉल पर लगी लिफ्टों की जांच की गई। इसमें गंभीर लापरवाही सामने आई है। कोई भी संस्थान मौके पर लिफ्ट पंजीकरण से संबंधित अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका है। सभी को नोटिस के दायरे में लिया जा रहा है। - अतुल आनंद, ओएसडी, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए)






बिल्डर का दावा एडीए की टीम नहीं आई

शुक्रवार को सेंटर प्वाइंट स्थित एसएस प्वाइंट पर एडीए की टीम पहुंची थी। यहां पर लिफ्ट निर्माण में खामियों की बात कही थी। यहां के बिल्डर का दावा है कि कोई टीम साइट पर नहीं पहुंची है। अभी निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट नहीं लगी है। काम चल रहा है। इसलिए एडीए का दावा ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed