{"_id":"639d6b3403c9df3fcd6afb5e","slug":"lift-of-rasik-tower-apartment-aligarh-broken-one-dead-4-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रसिक टावर अपार्टमेंट की लिफ्ट टूटी, एक मजदूर की मौत और चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रसिक टावर अपार्टमेंट की लिफ्ट टूटी, एक मजदूर की मौत और चार घायल
Sat, 17 Dec 2022 12:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:40 PM IST
सार
अलीगढ़ के हरदुआगंज में रसिक टॉवर निमार्णाधीन अपार्टमेंट की लिफ्ट टूट गई। लिफ्ट में सवार 4 मजदूर घायल हो गए और एक मजदूर की मौत हो गई। घायलों को मेडिकल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
टूट पड़ी रसिक टावर अपार्टमेंट की लिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में रसिक टावर अपार्टमेंट की निर्माणाधीन बिल्डिंग में सामान ले जाने और मजदूरों को ले जाने वाली लिफ्ट टूट गई। जिसमें 4 मजदूर घायल हो गए हैं और एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र में रसिक टावर अपार्टमेंट की निर्माणाधीन बिल्डिंग में सामान ले जाने और मजदूरों को ले जाने के लिए एक लिफ्ट लगी है। शनिवार सुबह लिफ्ट से 5 मजदूर जा रहे थे कि अचानक लिफ्ट टूट गई। सीओ अतरौली विशाल चौधरी ने बताया कि पुलिस को लिफ्ट के टूटने की सूचना मिली। लिफ्ट में 5 मजदूर थे, जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। 4 अन्य मजदूर घायल हो गए। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई में लगी हुई है।
विज्ञापन
तालानगरी क्षेत्र में रसिक टावर के निर्माणाधीन सी और डी ब्लॉक में लिफ्ट का तार टूटने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जेएन मेडिकल कॉलेज में एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, बाकी उपचाराधीन हैं। सूचना पर सीओ अतरौली ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। इस हादसे में बैचेन (40)पुत्र असलम को जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।