{"_id":"6085bf5b8ebc3ed63a169436","slug":"life-was-imprisoned-in-homes-market-was-deserted-city-office-news-ali2618887112","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में कैद रही जिंदगी, बाजार रहे सुनसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में कैद रही जिंदगी, बाजार रहे सुनसान
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से लगाये गये कोरोना कर्फ्यू के दौरान बंद पड़ा कंपनी बाग चौराहे पर
- फोटो : CITY OFFICE
शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू हुआ कोरोना कर्फ्यू रविवार को सफल रहा। शनिवार के मुकाबले रविवार को आधी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले थे। घरों में जिंदगी कैद रही। बाजार सुनसान रहे। सीमित संख्या में लोगों का आवागमन रहा। दोपहर में शहर में सन्नाटा छा गया। सुबह और शाम को लोग दूध-सब्जी, फल आदि खरीदने को निकले। बड़े बुजुर्ग शाम को टहलते मिले तो युवा साइकिल चलाते हुए। शहर के लोग समझदारी का परिचय देते हुए घरों से कम निकल रहे हैं।
सुबह आठ बजे से 11 बजे तक लोगों ने घरों के लिए सब्जी, फल, दूध आदि की खरीददारी की। 11 बजे के बाद शहर की सड़कों पर लोगों का आवागमन कम होता चला गया। अपने घरों में कैद रहकर लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि जल्द संक्रमण का प्रभाव कम हो जाए। दोपहर में शहर का रामघाट रोड, जीटी रोड, आगरा रोड पर कुछ ही संख्या लोग दवा, अस्पताल आदि के चक्कर लगा रहे थे।
क्वार्सी चौराहा, सेंटर प्वाइंट, जीवनगढ़, दोदपुर, सिविल लाइंस, सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड, पुराना बाजार, जयगंज, नौरंगाबाद की दुकानों पर ताला लगा रहा। इस दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने कई क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कार्य को अंजाम दिया। सफाई कर्मी साफ सफाई करते मिले।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने जगह जगह चेकिंग अभियान चलाकर व्यर्थ घूम रहे लोगों के चालान काटे। मास्क न पहनने पर भी चालान काटे गए। शाम को लोग सब्जी आदि खरीदने निकले। बुजुर्ग टहलते मिले। वहीं युवा और बच्चे साइकिल चलाते मिले। खास बात यह थी कि लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते मिले।