{"_id":"63ba6b3ec2efa35ec247523a","slug":"leopard-caught-by-jawan-released-in-shivalik-area-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जवां से पकड़ा गया तेंदुआ सहारनपुर के शिवालिक एरिया में छोड़ा जाएगा, टीम लेकर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जवां से पकड़ा गया तेंदुआ सहारनपुर के शिवालिक एरिया में छोड़ा जाएगा, टीम लेकर रवाना
Sun, 08 Jan 2023 12:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Jan 2023 12:35 PM IST
सार
अलीगढ़ के जवां में घुस आए तेंदुआ को बेहोश कर पकड़ने के बाद सहारनपुर के शिवालिक एरिया में छोड़ा जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुआ को सहारनपुर के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
तेंदुआ को सहारनपुर ले जाती वन विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के जवां में घुस आए तेंदुआ को बेहोश कर पकड़ने के बाद सहारनपुर के शिवालिक एरिया में छोड़ा जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुआ को सहारनपुर के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
प्रभागीय वन अधिकारी दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने बताया कि तेंदुआ को सहारनपुर के शिवालिक एरिया में छोड़ा जाएगा। टीम सहारनपुर के लिए रवाना हो गई है। तेंदुआ कहां से आया, इस पर उन्होंने बताया कि जैसा कि मेरठ, बागपत, बरेली, ग्रेटर नोएडा में तेंदुआ मिलने की खबरें आईं। ऐसे क्षेत्रों में ही इन्हें खाने के लिए सही मिलता है। गन्ना क्षेत्र की बेल्ट से शायद यह तेंदुआ आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे पकड़ा गया तेंदुआ
अलीगढ़ के जवां में शनिवार सुबह 8.30 बजे के लगभग कुछ ग्रामीण खेत में आग ताप रहे थे। उन्होंने गेंहू के एक खेत में कुछ हलचल देखकर 15 वर्षीय विशाल पुत्र गणेश को पशु भगाने के लिए भेजा। बच्चा जैसे ही खेत में पहुंचा, वहां पर तेंदुआ लेटा हुआ था। बच्चे ने तेंदुआ को एक पत्थर का टुकड़ा उठाकर मार दिया। तेंदुआ ने बच्चे पर हमला बोल दिया। जिससे बच्चा घायल हो गया।
बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्हें देखकर तेंदुआ गांव की ओर भागा। कुछ दरवाजे बंद थे। प्रेम मुरारी पुत्र देवी शरण के एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, तेंदुआ उसमें घुस गया। ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उस घर के सदस्यों ने रसोईघर में बंद होकर अपनी जान बचाई।
मामले की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। तेंदुआ काबू में न आने पर इटावा सफारी वाइल्ड लाइफ की टीम और अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों के डीएफओ के निर्देशन में तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास किया गया। टीम ने कमरे के बाहर से ही तेंदुआ को बेहोशी के इंजेक्शन दिए। जिससे तेंदुआ बेहोश हो गया। लगभग 10 घंटे के बाद रात आठ बजे तेंदुआ को बेहोश कर पकड़ा गया।