{"_id":"62e6e9e2bfea22728e139b1c","slug":"lekhpal-recruitment-examination-city-office-news-ali297241899","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 2002 ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 2002 ने छोड़ी
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित टीकाराम कन्या महाविद्यालय से लेखपाल की परीक्षा देकर बाहर निकालते अभ्यार्थी।
- फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई। 26 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 12,192 में से 10,190 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 2002 ने परीक्षा छोड़ दी।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शहर के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम डिग्री एवं इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया, जबकि दूसरे केंद्रों पर एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा समेत संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी भ्रमणशील रहे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा करायी गई। नोडल अधिकारी एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। इसमें कुल 12,192 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2002 अनुपस्थित रहे और 10,190 ने परीक्षा में भाग लिया। कॉपियों को कोषागार के डबल लॉक में रखवा दिया गया है, जहां से उन्हें आयोग को भेजा जाएगा।
रोडवेज बसों में रही परीक्षार्थियों की भीड़
राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर रोडवेज बसों में भीड़ रही। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मेरठ, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, आगरा आदि स्थानों से परीक्षा देने पहुंचे थे। सुबह परीक्षा देने आने और दोपहर में परीक्षा संपन्न होने के बाद शहर के गांधीपार्क बस स्टैंड एवं सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पर बसों में काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के बोल
परीक्षा के लिए जैसी तैयारी की थी, उसी के अनुरूप प्रश्न आए थे, जो काफी आसान थे। परीक्षा का परिणाम उम्मीद के अनुसार आएगा। - सुनील, मथुरा
परीक्षा में कुछ प्रश्न कठिन जरूर थे, कुल मिलाकर परीक्षा अच्छे तरीके से संपन्न हुई है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने की पूरी संभावना है। - हेमा, अलीगढ़
परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित से जुड़े कुछ सवाल कठिन थे, बाकी प्रश्न आसान थे। - परमजीत, मेरठ
जैसी उम्मीद थी वैसी ही परीक्षा हुई है। प्रश्न कुछ कठिन तो कुछ बेहद आसान थे। - कल्पना पाठक, अलीगढ़