फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Legislator hoard for High Court bench

हाईकोर्ट बेंच के लिए विधायक को घेरा

Sun, 18 Feb 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Sun, 18 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
Legislator hoard for High Court bench
कोल विधायक अनिल पाराशर को ज्ञापन देते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों के घेराव आंदोलन के तहत शनिवार को कोल विधायक अनिल पाराशर का उनके आवास पर घेराव किया।
विज्ञापन


इस दौरान अलीगढ़ में हाईकोर्ट बेंच मांग पर समर्थन मांगते हुए ज्ञापन सौंपा। विधायक ने भी विधानसभा व शासन में मुद्दा उठाने का भरोसा दिलाया। यह आंदोलन पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में हुआ है और अब 24 फरवरी को मैनपुरी में आगामी रणनीति के लिए बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. राजेंद्र सिंह की अगुवाई में अधिवक्ता शनिवार की दोपहर 12 बजे दीवानी परिसर स्थित बार रूम में एकत्रित हुए। वहां से काफी संख्या में अधिवक्ता कोल विधायक अनिल पाराशर के सुरेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचे। विधायक का उनके दफ्तर में घेराव कर उनसे अलीगढ़ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना पर समर्थन मांगा और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बातचीत में विधायक ने अधिवक्ताओं ने आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द यह मसला विधानसभा में उठाएंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि अब तक राज्य व केंद्र में अलग अलग दलों की सरकारें थीं। अब दोनों सदनों में एक ही दल की सरकार है, इसलिए इस मांग पर कोई न कोई ठोस निर्णय होना चाहिए।


इस मौके पर अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रवक्ता मंगेश कुमार, डोरीलाल प्रेमी, मल्ल सिंह, संतोष उपाध्याय, बिजेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, महेश राणा, रोहन सिंह, अनिल सेंगर, राजीव महरोत्रा, सरफरार अली, मिर्जा अनीस बेग आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed