फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Learning driving license camp organized at Amar Ujala office Aligarh

Driving Licence: अमर उजाला कार्यालय में लगा शिविर, लर्निंग लाइसेंस पाकर बढ़ा नारी शक्ति का आत्मविश्वास

Tue, 30 Sep 2025 05:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Sep 2025 05:05 PM IST
सार

शिविर में अलीगढ़ शहर ही नहीं देहात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाएं व छात्राएं पहुंचीं। शिविर रात साढ़े आठ बजे तक जारी रहा। इसमें 200 से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हुए।

विज्ञापन
Learning driving license camp organized at Amar Ujala office Aligarh
लर्निंग लाइसेंस शिविर में लाइसेंस बनवाती युवतियां व महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

शारदीय नवरात्र पर नारी शक्ति के लिए 29 सितंबर को अमर उजाला के तालानगरी स्थित कार्यालय पर परिवहन विभाग (आरटीओ) के सहयोग से विशेष लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आधी आबादी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए छात्राओं व महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


शिविर में अलीगढ़ शहर ही नहीं देहात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाएं व छात्राएं पहुंचीं। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ शिविर रात साढ़े आठ बजे तक जारी रहा। इसमें 200 से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हुए। शिविर में आरआई चंपक लाल निगम के नेतृत्व में राजीव शर्मा, अभिषेक कुमार आदि की टीम ने आवेदकों को लाइसेंस की प्रक्रिया को समझाया और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन


आधी आबादी ने कहा- धन्यवाद अमर उजाला
डीएल बनवाने के लिए अमर उजाला ने अवसर दिया। काफी आसानी से लर्निंग लाइसेंस बन गया।- प्रियंका सेंगर, विनय नगर
 काफी समय से डीएल बनवाने के लिए भटक रही थी। शिविर में आने से समस्या का समाधान हो गया।- मोनिका, सासनी गेट
डीएल न होने से वाहन चलाने में पुलिस की रोक-टोक होती थी। अब पूछताछ कम होगी। धन्यवाद अमर उजाला।- कीर्ति शर्मा, बेगमबाग
डीएल बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे थे। अमर उजाला ने अवसर देकर लर्निंग लाइसेंस बनवाने में मदद की है।- आशी सक्सेना, स्वर्ण जयंती नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दिलाने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद।- दीप शिखा, नाैरंगाबाद
डीएल बनवाने की आसान प्रक्रिया जानने के बाद मैंने अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाया है। काफी खुशी हो रही है।- अर्चना शर्मा, लोधी विहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed