फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lawyers on strike

अलीगढ़ः हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Fri, 08 Oct 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lawyers on strike
दीवानी में हड़ताल के दौरान मीटिंग करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
अधिवक्ता प्रेमचंद्र अवस्थी उर्फ पीसी को जेल भेजने के मामले में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के बैनरतले दीवानी के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में इस कार्रवाई को फर्जी व साजिश की कार्रवाई करार दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करती है। अधिवक्ता प्रेमचंद्र का उत्पीड़न किया गया है।
विज्ञापन

वाकया मंगलवार रात का है, जब क्वार्सी पुलिस ने पब्लिक के सहयोग से सुरेंद्र नगर से प्रेमचंद्र को गिरफ्तार किया था। बुधवार को कोर्ट में पेश करते समय हथकड़ी लगी देख अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे थे और जमकर हंगामा व धक्का-मुक्की हुई थी। इसी मामले में बार के आह्वान पर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश सिंह व महासचिव संजय पाठक के अनुसार अधिवक्ता को पुलिस ने चोट पहुंचाई है। बैग में मिली रकम पूरी नहीं दिखाई। वहीं इस मामले में अधिवक्ताओं व बार को एसपी सिटी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed