फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lave Kumar has suspended SSP did SO

एसएसपी लव कुमार हटे एसओ किए गए निलंबित

Sat, 10 Sep 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lave Kumar has suspended SSP did SO
एसएसपी लव कुमार हटे एसओ किए गए निलंबित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएस कॉलेज में सपा छात्र सभा के तीन नेताओं द्वारा अभद्रता करने के मामले से जिला प्रशासन से लेकर शासन तक हिल गया। लखनऊ तक पहुंचने के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण की पहली गाज एसएसपी लव कुमार पर गिरी है। उन्हें अलीगढ़ के एसएसपी पद से हटा कर पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

उनके स्थान पर यहां पर राजेश पांडेय को नया एसएसपी बनाया गया है। इस मामले में थाना गांधी पार्क एसओ संजीव दुबे को पहले ही चार्ज से हटाया जा चुका था, शुक्रवार को आईजी सुजीत पांडेय ने उन्हें निलंबित कर दिया। कमिश्नर का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

डीएस कॉलेज में शुक्रवार को घटना की जांच के लिए अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाधिकारी राजमणि यादव, एसएसपी लव कुमार, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव एवं सीओ बरला अमित कुमार समेत जनपद के तमाम बड़े अधिकारी डीएस कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी लव कुमार से कहा कि अनुशासनहीनता एवं हंगामा की घटना जरूर हुई, लेकिन छेड़खानी से इंकार किया। वहीं एसएसपी के सामने ही छेड़खानी का आरोप लगाने वाली छात्रा तनु सैनी एवं साधना श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया।
इस बीच  शासन ने यूपी पुलिस के तेज तर्रार और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed