फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lathicharge on congress leader at DND toll plaza

डीएनडी टोल पर अलीगढ़ के कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज सेवादल शहर अध्यक्ष घायल

Sun, 04 Oct 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
lathicharge on congress leader at DND toll plaza
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बघेल, लोकेश उपाध्याय रजत अकेला अनिल चौहान नरेंद्र सिंह बघेल हेम प्र? - फोटो : CITY OFFICE
हाथरस की बिटिया के परिजनों से मिलने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ नोएडा स्थित डीएनडी टोल प्लाजा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। यहां कांग्रेसियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में विफल रहने पर पुलिस ने निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में विवेक बंसल के साथ गए शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष शाहिद खान को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

विवेक बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं, दलितों व कमजोर वर्ग के लोगों की रक्षा करने में पूर्ण रूप से विफल रही है। नैतिकता का ये तरीका है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी इन वर्गों की रक्षा करने में अक्षम साबित हो रहे हैं। इसलिए उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में गोपाल मिश्रा, ऋषि भारद्वाज, रवि बघेल, नितेश कुमार, अनिल सिंह चौहान, अखिलेश शर्मा, हेमंत सूर्यवंशी, नीतेश कुमार, ब्रजेश शर्मा, एस.एम.शेहरो, खालिद हाश्मी, बिजेंद्र सिंह बघेल, सागर सिंह तोमर, प्रदीप रावत, आनंद बघेल, बॉबी वसी, वीरेंद्र चौधरी, उमेश अग्रवाल, पिंकू बघेल, बाबू रय्यान, रजत केला आदि थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed