{"_id":"63aa01876ce66b3dee0f57fb","slug":"last-warning-to-the-residents-of-laldiggi-abdullah-college-road-city-office-news-ali3077941161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लालडिग्गी-अब्दुल्लाह कॉलेज रोड के वाशिंदों को अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लालडिग्गी-अब्दुल्लाह कॉलेज रोड के वाशिंदों को अंतिम चेतावनी
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के हैबीटेट सेंटर लालडिग्गी से अब्दुल्लाह कॉलेज रोड के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे स्थायी निर्माण वाले स्थानीय वाशिंदों को नगर निगम ने अंतिम चेतावनी दी है। सोमवार को इन निर्माणों पर लाल निशान लगाकर उनके स्वामियों को कहा गया है कि वह जद में आ रहे अपने अपने निर्माण खुद हटा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा उन्हें गिराया जाएगा।
बता दें कि स्मार्ट सिटी के तहत इस रोड को 12 मीटर तक चौड़ा किया जाना है। मगर यह सड़क मात्र सात से 8 मीटर की है। पूर्व में भी इस सड़क पर बाधा बन रहे निर्माणों पर लाल निशान लगाकर चेतावनी दी गई थी। मगर उस समय विभिन्न वजहों से निर्माण हटाए नहीं जा सके।
अब एक बार फिर सोमवार को नगर निगम की टीम ने लाल निशान लगाकर अंतिम चेतावनी दी है। इस दौरान नगर निगम की ओर से मुनादी भी कराई गई और कहा गया कि वे 15 से 20 दिन में अपने अपने निर्माण हटा लें। वरना नगर निगम द्वारा जेसीबी की मदद से उन्हें गिराया जाएगा।