फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Last came in Aligarh in 1988, ND Tiwari

आखिरी बार 1988 में अलीगढ़ आए थे एनडी तिवारी

Fri, 19 Oct 2018 01:47 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 19 Oct 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
Last came in Aligarh in 1988, ND Tiwari
nd tiwari - फोटो : file photo
प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके और विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले वयोवृद्ध कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी के निधन पर उनके कार्यकाल में उनसे जुड़े कांग्रेस नेताओं और संगठन में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

उनका अलीगढ़ और अलीगढ़ के लोगों से खासा लगाव था। आखिरी बार मुख्यमंत्री रहते हुए वह सन 1988 में जिले के कस्बा खैर में एक जनसभा करने के लिए आए थे। इसके अलावा वह एक बार अलीगढ़ की राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने भी आए। नारायण दत्त तिवारी के करीबी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र मेहरा बताते हैं कि 1988 में खैर में उप चुनाव के सिलसिले में एक जन सभा आयोजन की गई थी। एनडी तिवारी उसी सिलसिले में यहां आए थे। प्रदेश के लिए विकासोउन्मुखी दृष्टिकोण के चलते ही उन्हें विकास पुरुष कहा जाता था। उत्तर प्रदेश का नोएडा (न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी) की स्थापना और विस्तार उन्हीं की देन है। 
विज्ञापन


सर्वांगीण विकास किया: बिजेंद्र सिंह
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने नारायण दत्त तिवारी निधन पर कहा कि वो एक ईमानदार, योग्य, विकास पुरुष थे और देश की सेवा की। उनकी क्षति पूर्ति नहीं हो सकती। उन्होंने उत्तर प्रदेश के तीन बार एवं उत्तराखंड के दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए सर्वांगीण विकास किया था। जो किसी दूसरे मुख्यमंत्री से आज तक संभव नहीं हो सका।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह एडवोकेट ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed