फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lashcharge on the Hizamam workers in ASP office

एएसपी दफ्तर में हिंजामं कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Wed, 13 Jun 2018 01:59 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 13 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lashcharge on the Hizamam workers in ASP office
एसएसपी ऑफिस पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पीटते पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) कार्यकर्ताओं को मंगलवार दोपहर एसएसपी दफ्तर के गेट को भगवा गमछे से बांधकर आवाजाही रोकना भारी पड़ गया। वहां धरने के दौरान उन्होंने फरियादियों से अभद्रता की। रोकने की कोशिश पर पुलिस के खिलाफ अभद्र शब्दों में नारेबाजी की। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उनको खदेड़ दिया। मौके से आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर करीब दो दर्जन बाइकें जब्त कर ली गईं। देर शाम इनके खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद इनका मेडिकल परीक्षण करा थाने से जमानत दे दी गई। वहीं, हिंजामं नेता सौरभ चौधरी के घ्ार पर पुलिस ने दबिश दी। हिंजामं कार्यकर्ता पूर्व में हुए एक विवाद के मामले में मीनाक्षी सिनेमाघर के मैनेजर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


हिंजामं के सासनी गेट निवासी कार्यकर्ता मुकेश माहौर ने गांधीपार्क थाने में करीब तीन माह पहले मीनाक्षी सिनेमाघर के मैनेजर सुधीर सिसौदिया आदि पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले फिल्म रामलीला के रिलीज के दौरान उपद्रव करने पर सुधीर की ओर से कुछ हिंजामं नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मंगलवार को दोपहर करीब 11 बजे हिंजामं की युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री संजू बजाज, मंच के महानगर अध्यक्ष सोनू सविता, सौरभ चौधरी सहित 40-50 कार्यकर्ता एसएसपी दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सुधीर की गिरफ्तारी के लिए धरना देना शुरू कर दिया। करीब एक बजे कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार को भगवा गमछे से बांध दिया और पुलिस पर नारेबाजी शुरू कर दी। वे कुछ फरियादियों के साथ अभद्रता कर दी। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सभी कार्यकर्ता भाग गए। आठ कार्यकर्ताओं को दबोच कर थाना सिविल लाइंस भेज दिया गया। दो दर्जन बाइकें जब्त कर ली गईं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि दबोचे गए कार्यकर्ताओं का मेडिकल परीक्षण करा थ्ााने से ही जमानत दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंजामं कार्यकर्ताओं ने मेन गेट बंद कर फरियादियों से अभद्रता कर कानून तोड़ा है। दो घंटे तक समझाने के बाद भी न मानने पर हल्का बल प्रयोग कर इन्हें खदेड़ दिया गया। अब मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed