{"_id":"68aa1f290ff9f2633a022d3d","slug":"laid-the-foundation-stone-and-inaugurated-development-works-worth-rs-85-crore-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101356-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 8.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 8.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया
विज्ञापन
बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत जवां सिकंदरपुर में 8.5 करोड़ रुपये के 101 विकास कार्यों का लोकार्पण और 50 कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने पांच लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की चाभी देकर उन्हें सम्मानित किया।
इसके बाद उन्होंने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी और 11 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा कराई। विधायक ने कहा केंद्र व राज्य सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जवां में नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवती देवी के नेतृत्व में आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे।
ब्लॉक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि ब्लॉक के लगभग 90 प्रतिशत विकास कार्य हो चुके हैं, 10 प्रतिशत कार्यों पर काम चल रहा है। यदि किसी को शिकायत है तो उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं। नगर पंचायत जवां सिकंदरपुर कार्यालय पर हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। संचालन कृष्णवीर सिंह ने किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी, आकाश सूर्यवंशी, महाराज सिंह बघेल, ठाकुर सुनील सिंह, सीडीपीओ गायत्री गर्ग, विकास पण्डित, रॉबी प्रधान, जूनियर इंजीनियर मोहित चौहान डूडा अलीगढ़ मौजूद रहे।