फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lack of medicines in district hospital, people buying from outside

अलीगढ़ : जिला अस्पताल में दवाओं की कमी, बाहर से खरीद रहे लोग

Mon, 20 Jun 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Lack of medicines in district hospital, people buying from outside
मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
जिला अस्पताल मलखान सिंह में गर्मी के कारण मरीजों की भरमार है। हालात ये हैं कि सभी वार्ड भरे हैं। बच्चा वार्ड में एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज हो रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण खांसी के सिरप, एंटी बॉयोटिक दवाएं, एंटी एलर्जिक दवाएं, ओआरएस, गैस संबंधी, अपच, पेट दर्द, दांत संबंधी दवाओं की कमी हो गई है। ऐसे में मरीजों को दवा काउंटर से लौटाया जा रहा है या फिर कुछ दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में औसतन रोजाना दो हजार मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बढ़ती गर्मी में इनकी संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ओपीडी में अपच, त्वचा संबंधी, आंख, कान व गला, उल्टी, दस्त के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों का कहना है कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा लिखी जा रहीं दवाएं काउंटर पर नहीं मिल रही हैं। इक्का-दुक्का दवाओं को छोड़कर ज्यादातर दवाएं बाहर से लेनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

मरीज बढ़ने की वजह से अस्पताल में कुछ दवाओं का संकट हो गया है। हालांकि, मांग शासन को भेज दी गई है। जल्द ही सभी दवाएं उपलब्ध होंगी।
- डॉ. ईश्वरी देवी बत्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल
इन दवाओं की कमी
खांसी का सिरप, एंटी बॉयोटिक दवाएं, एंटी एलर्जिक दवाएं, ओआरएस, पेट दर्द, गैस संबंधी, अपच, दांत संबंधी दवाएं आदि।
- दो दिन से पेट में दर्द था। जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने दवाएं लिखीं। महंगी दवाएं तो बाहर से खरीदनी पड़ीं। कुछ दवाएं काउंटर पर मिल गईं। - पवन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

- खांसी के साथ अपच की परेशानी थी। जिला अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने दवाएं लिख दीं। एक भी दवा अस्पताल में नहीं मिली। कहा गया कि खत्म हो गई हैं। - नीलम वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed