फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Laborer dies after being hit by an unknown vehicle

Aligarh News: वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 14 Jun 2024 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 02:57 AM IST
सार

सड़क पार करते समय मजदूर किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। रात्रि मेंं 11 बजे उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Laborer dies after being hit by an unknown vehicle
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ रोड पर स्थित ग्राम सहारा कलां निवासी एक मजदूर की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


11 जून को सहारा कलां निवासी पवन कुमार पुत्र रोशनलाल (30) देर शाम आठ बजे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रात्रि मेंं 11 बजे उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना के संबंध में मृतक के भाई ओंकार सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाल देवेन्द्र सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दिये जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed