फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Laborer brutally beaten, accused of firing

Aligarh News: मजदूर को बेरहमी से पीटा, फायरिंग का आरोप

Sat, 29 Nov 2025 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Laborer brutally beaten, accused of firing
क्षेत्र के गांव मूसेपुर में एक मजदूर युवक को गांव के आधा दर्जन युवकों ने लाठी-डंडों और तमंचे की बट पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना महुआ खेड़ा के गांव ईशनपुर के सचिन ने तहरीर में कहा है कि वह अपने भाई अरुण और साथी शाहिद के साथ मूसेपुर निवासी चंद्रपाल उर्फ भोला के घर की रंगाई-पुताई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अरुण बाजार से सामान लेकर लौट रहा था तभी रास्ते में चार नामजदों ने उसे घेरकर पीट दिया। तमंचे की मुंह पर मारीं, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed