फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kukku arrested

नकली दवा प्रकरण में फरार कुक्कू गिरफ्तार

Fri, 02 Jul 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kukku arrested
महानगर के सासनी गेट इलाके से नकली दवा प्रकरण में फरार चल रहे कमलेंद्र उर्फ कुक्कू को पुलिस ने ऑपरेशन-420 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पूर्व में जेल भेजे गए अशोक के साथ मिलकर दवाओं की पैकिंग करने व बाजार में सप्लाई देने का काम करना स्वीकारा है। पूछताछ में उसने अन्य तथ्य भी उजागर किए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार कानपुर की क्राइम ब्रांच की सूचना पर पिछले सप्ताह यहां सासनी गेट ब्रह्मनपुरी से अशोक नाम के फर्जी मेडिकल स्टोर संचालक को पकड़ा था। वह कानपुर से नकली दवा लाकर उन पर यहां लेबल लगाकर अलीगढ़ के अलावा मेरठ तक सप्लाई दे रहा था। उसी से पूछताछ में उसके साथी कमलेंद्र पुंढीर उर्फ कुक्कू निवासी रामलीला मैदान का नाम उजागर हुआ था। कई दिन के प्रयास के बाद ऑपरेशन-420 के तहत कुक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। उसने स्वीकारा है कि नकली दवा बनाने में पैकिंग करने व बाजार में सप्लाई देने में उसकी भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed