फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ktpule can become the equivalent of a flyover

कठपुले के बराबर बन सकता है एक और फ्लाई ओवर

Wed, 01 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ktpule can become the equivalent of a flyover
डेराबस्सी फ्लाईओवर - फोटो : amar ujala
स्मार्ट सिटी फेज-2 को लेकर जिलाधिकारी राजमणि यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जवाहर भवन में एक बैठक हुई। इसमें पार्षदों, क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों आदि के साथ विचार विमर्श किया गया। कंसल्टिंग फर्म के प्रतिनिधियों ने प्लान को सभी के सामने रखा। बैठक में मुख्य बाजारों में मोबाइल शौचालय, कठपुला के बराबर एक ओर फ्लाई ओवर, बारहद्वारी स्थित नगर निगम पुराने कार्यालय पर अंडर ग्राउंड पार्किंग, प्रेस क्लब, अचल ताल पर वाटर प्यूरीफाइड, शराब की दुकानों को शहर की सीमा से बाहर ले जाने, यातायात सुधार, ई सूचना सहित कई जन उपयोगी सुझावों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कंसल्टेंट बताएं कि स्मार्ट सिटी में क्या क्या होगा?  नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने स्मार्ट सिटी स्टेज-2 के विस्तृत प्रस्ताव को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

 डीएम राजमणि यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी से पहले लोगों को अपनी सोच स्मार्ट बनानी चाहिये। इसमें क्षेत्रीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वह अपने वार्ड  की 40 से 50 हजार जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिये वह अपने-अपने वार्ड में बैठकें आयोजित कर लोगों को स्मार्ट सिटी के लिये सुझाव दिलवाना चाहिए। डीएम ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद बतायें कि स्मार्ट सिटी में कहां क्या होना है? साथ ही कंसलटेंट बताएं कि क्षेत्रीय पार्षदों को क्या करना है।
विज्ञापन


यह सुझाव आए
- स्मार्ट सिटी में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो- मसरूर अली, नामित पार्षद
- सिविल लाइन और शहरी इलाके में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगे- मुकर्रर जहां, नामित पार्षद
- स्मार्ट सिटी में प्रेस क्लब का निर्माण होना चाहिए- शहजाद अल्वी, नामित पार्षद
- बिना नक्शा पास बने भवनों पर कार्रवाई हो- रिजवान मिंटो, पार्षद
- शराब की दुकानें शहर से बाहर जाएं, समय निर्धारित हो- अफजाल हमीद, पार्षद
- सासनी गेट, गांधीपार्क से मसूदाबाद तक फ्लाई ओवर बने- संजय शर्मा, पार्षद
- पोखरों और तालाबों की संचयन क्षमता बढ़ाई जाए- डॉ. मंधु आंधीवाल, पार्षद
- मीट फैक्ट्रियों को खोलने पर पाबंदी लगे- मनीष वूल, पार्षद
- चौराहे चौड़े हों और डिवाइडर बनें, सौंदर्यीकरण हो- चंद्र प्रकाश चंदू, पार्षद
- सभी बिल्डिंग एक हरे रंग में रंग दी जाएं- ज्ञानेंद्र मिश्रा, उड़ान सोसायटी
- महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए- शाजिया सिद्दीकी, आजाद फाउंडेशन
 
मैं पांच दिन में लोकप्रिय कैसे हो गया
बैठक में डीएम राजमणि यादव के पहुंचने पर नगर निगम के कर अधीक्षक राजेश गुप्ता ने उनकी शान में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए। इसी क्रम में वह बोल गए कि मैं अलीगढ़ के लोकप्रिय जिलाधिकारी का स्वागत करता हूं। इस पर डीएम ने मंच पर बैठते ही सबसे पहले पूछ लिया ‘मुझे तो आए पांच दिन हुए हैं। मैं लोकप्रिय कैसे हो गया’। इस पर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed