फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kshatriya society should go together with everyone

Aligarh News: पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर संगीत सोम बोले, सभी से मिलकर चले क्षत्रिय समाज

Thu, 08 Jun 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 01:09 AM IST
सार

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि क्षत्रिय समाज को सभी के के साथ मिलकर चलने की जरूरत है। साथ ही कमजोर लोगों की मदद के लिए भी आगे आना होगा। विधायक ठा.जयवीर सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान देश की शान थे। उन्होंने राष्ट्रहित में अपना बलिदान दिया था। उनकी वीरगाथाओं से युवाओं को सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Kshatriya society should go together with everyone
गांव अमृतपुर में जयंती समारोह को संबोधित करते संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर और कस्बे के एक मेरिज होम में बुधवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू मौजूद रहे। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि क्षत्रिय समाज को सभी के के साथ मिलकर चलने की जरूरत है। साथ ही कमजोर लोगों की मदद के लिए भी आगे आना होगा।

विज्ञापन


विधायक ठा.जयवीर सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान देश की शान थे। उन्होंने राष्ट्रहित में अपना बलिदान दिया था। उनकी वीरगाथाओं से युवाओं को सीख लेनी चाहिए। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि देश का इतिहास क्षत्रियों के शौर्य से भरा हुआ है। पृथ्वीराज चौहान हमारे आदर्श हैं। उन्होंने राष्ट्र की खातिर बलिदान दिया। लेकिन किसी के सामने झुके नहीं। गभाना चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह, युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह, ललित राणा, किसान नेता ठा. पूरन सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. मानवेन्द्र सिंह चौहान बिल्लू ठाकुर, डॉ. धर्मवीर सिंह चौहान, रामनिवास चौहान, जयभगवान सोलंकी, विक्की वर्मा, नवनीत महेशवरी, विक्की वर्मा, अनिवेश चौहान, सतीश शर्मा, चेतन शर्मा संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed