फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kritika Kaushal topper in AMU Class XII exam

Aligarh News: एएमयू बारहवीं कक्षा की परीक्षा में कृतिका कौशल टॉपर, पहले तीनों स्थानों पर छात्राओं का कब्जा

Sat, 05 Apr 2025 08:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 08:42 PM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बोर्ड परीक्षा का परिणाम आ चुका है। जिसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की एक छात्रा कृतिका कौशल ने पहला स्थान हासिल किया है। कृतिका को 500 में से 493 अंक मिले हैं। 

विज्ञापन
Kritika Kaushal topper in AMU Class XII exam
एएमयू - फोटो : एएमयू वेबसाइट

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सत्र 2024-25 की सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (भाग-द्वितीय / कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा में सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की विज्ञान की छात्रा कृतिका कौशल ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि एएमयू गर्ल्स स्कूल की रिम्शा ज़फर खान ने 491 अंक और सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की जोया बशीर ने 490 अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन दोनों छात्राओं का सम्बन्ध हयूमैनिटिज़ स्ट्रीम से है।

विज्ञापन


विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी – तीनों स्ट्रीम्स की सम्मिलित सूची में प्रथम तीनों स्थानों पर छात्राओं ने कब्ज़ा किया है। विज्ञान स्ट्रीम में कृतिका कौशल शीर्ष पर रहीं, उनके बाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की अर्हमा फातिमा और सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज़) के सैयद अयान रज़ा ने 488 अंक प्राप्त किए। सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की इफरा खबीर ने 485 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


कॉमर्स स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की आयशा सिदरा ने 478 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की याशिका और एसटीएस स्कूल के दुष्यंत शर्मा ने 475 अंक प्राप्त किए। सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की नाहिद रिज़वान और एसटीएस स्कूल के आश्रय वार्ष्णेय ने 466 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हयूमैनिटिज़ स्ट्रीम में रिम्शा ज़फर खान पहले स्थान पर रहीं, उनके बाद जोया बशीर का स्थान रहा। सीनियर सेकेंडरी स्कूल की विभा बल्यान ने 489 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed