फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Koshiskkfayring ran on to smash the rogue trader

कारोबारी से लूट की कोशिश..फायरिंग पर भागा बदमाश

Tue, 26 Jul 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Koshiskkfayring ran on to smash the rogue trader
कारोबारी से लूट की कोशिश..फायरिंग पर भागा बदमाश - फोटो : रुपेश
महानगर के लक्ष्मीबाई मार्ग पर सोमवार देर रात कारोबारी से लूट की कोशिश पर कारोबारी द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश बाइक व चाकू छोड़कर भाग गया। खबर पर पुलिस भी हरकत में आ गई और आसपास बदमाश को तलाशा गया। मगर बदमाश का सुराग नहीं लगा। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

महानगर के शाहपाड़ा सासनी गेट निवासी हार्डवेयर कारोबारी व एक्सपोर्टर आलोक अग्रवाल के भाई लक्ष्मीबाई मार्ग सूद नर्सिंग होम के बराबर रहते हैं। देर रात वह अपने भाई के घर मिलने आए थे और उनके घर से निकलते समय फोन पर बात करते हुए दरवाजे पर बतिया रहे थे।
विज्ञापन

तभी एक युवक बाइक पर आया और लघुशंका के नाम पर उनके बराबर आकर खड़ा होकर पीछे से चाकू लगा दिया। वह मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था। मगर तभी आलोक अग्रवाल की नजर उसकी हरकत पर पड़ गई और उन्होंने पलक झपकते ही अपनी अंटी में लगी रिवाल्वर निकालकर फायर बदमाश की ओर झोंक दिया। इस फायरिंग पर बदमाश खुद घबरा गया और वह बाइक व हाथ में लगा चाकू वहीं छोड़कर पैदल ही भाग छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वहां लोगों ने यही अनुमान लगाया कि जिस तरह बदमाश लड़खड़ाता हुआ भाग, उसके गोली लगी थी। खबर पर पुलिस भी आ गई और बदमाश को काफी देर तक तलाशा गया। मगर बदमाश नहीं मिला। सूचना पर सीओ तृतीय भी पहुंच गए। देर रात तक कारोबारी थाने में बैठे तहरीर लिख रहे थे और सीओ पूछताछ में जुटे थे। सीओ तृतीय राजीव सिंह के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। बाकी बदमाश की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed