{"_id":"66bf433e39fa756fec0ba607","slug":"kisan-sena-took-out-tiranga-yatra-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किसान सेना ने निकाली तिरंगा यात्रा, ट्रैक्टर-बाइक समेत सैंकड़ों वाहनों पर नजर आए तिरंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किसान सेना ने निकाली तिरंगा यात्रा, ट्रैक्टर-बाइक समेत सैंकड़ों वाहनों पर नजर आए तिरंगे
Fri, 16 Aug 2024 05:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 05:47 PM IST
सार
अलीगढ़ के क्यामपुर मोड़ स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से किसान सेना ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा क्यापपुर मोड़ से प्रारंभ होकर दोदपुर चुंगी, केलानगर चौक से होते हुए डीएम कार्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन
किसान सेना की तिरंगा यात्रा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
किसान सेना ने क्यामपुर मोड़ से लेकर डीएम कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में ट्रैक्टर, बाइक सहित सैंकड़ों वाहनों पर तिरंगे ही तिरंगे नजर आए।
विज्ञापन
किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार के निर्देश पर अलीगढ़ के क्यामपुर मोड़ स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जिलाध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ट्रैक्टर, बाइक व कार के साथ सैकड़ों किसाना शामिल हुए। तिरंगा यात्रा क्यापपुर मोड़ से प्रारंभ होकर दोदपुर चुंगी, केलानगर चौक से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन
यात्रा में राष्ट्रीय सचिव महीपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद कुमार, युवा जिलाध्यक्ष विष्णु यादव, तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, अंशुल यादव, सुमित कुमार, अर्पित यादव, राम प्रकाश सागर, भोला सिंह, जीतू सिंह, श्याम यादव आदि सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन