फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kinnars clashed for the distribution of center point, stone pelting

Aligarh: सेंटर प्वाइंट के बंटवारे के लिए आपस में भिड़े किन्नर, मारपीट के बीच हुआ पथराव

Sun, 30 Oct 2022 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 01:31 AM IST
सार

किन्नरों के दो पक्ष सेंटर प्वाइंट के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। मैरिस रोड पर हुए इस टकराव के दौरान जमकर मारपीट के बीच पथराव तक हो गया।

विज्ञापन
Kinnars clashed for the distribution of center point, stone pelting
मारपीट के बाद घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के दो अलग-अलग समुदायों के किन्नर शनिवार दोपहर सेंटर प्वाइंट के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। मैरिस रोड पर हुए इस टकराव के दौरान जमकर मारपीट के बीच पथराव तक हो गया। खबर पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। जैसे-तैसे हालात काबू किए गए। इस भिड़ंत में कई किन्नर जख्मी हुए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमे दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


हुआ यूं कि शाहजमाल रोरावर के आरती किन्नर व नई बस्ती मसूदाबाद बन्नादेवी के शिवम किन्नर की अगुवाई में दो समुदाय के किन्नर नेग वसूली करते फिरते हैं। इनमें दिवाली से पहले से सेंटर प्वाइंट के एरिया बंटवारे को लेकर अदावत चल रही है। एक समुदाय के किन्नरों का कहना है कि हमारे समुदाय के परिवारों या व्यापारियों के यहां पहुंचकर नेग वसूली न की जाए।
विज्ञापन


दूसरे समुदाय के किन्नर जरबन करते हैं। इसे लेकर दो पंचायत भी हुईं, जिसमें पंचायती सहमती भी बनी। बावजूद इसके दोनों ओर से तनातनी बरकरार है। एक समुदाय का आरोप है कि पंचायती सहमती के बाद भी दूसरे समुदाय के लोग मानने को तैयार नहीं हैं। इसी बात पर शनिवार दोपहर दोनों गुट अचानक मैरिस रोड पर आमने-सामने आ गए और भिड़ंत के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पथराव तक हो गया। इसमें दोनों ओर से कई किन्नर घायल हो गए। सूचना पर महिला थाना, क्वार्सी और सिविल लाइंस पुलिस, पीएसी, सीओ तृतीय आदि पहुंच गए। किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया गया। बाद में एक पक्ष के किन्नरों को क्वार्सी व दूसरे किन्नरों को सिविल लाइंस पुलिस अपने साथ ले गई।


जहां दोनों ओर से तहरीर दी गई हैं। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार मामले में दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। दोनों में एरिया बंटवारे को लेकर झगड़ा है। इसमें जबरन समुदाय बदलने की अफवाह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed