फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kingmaker is worker and no one else: BJYM

किंगमेकर कार्यकर्ता है और कोई नहीं : भाजयुमो

Sun, 11 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kingmaker is worker and no one else: BJYM
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में खुद को किंगमेकर की तरह पेश करने वाले नेताओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. ऋ षिपाल सिंह को इस अतिश्योक्ति को गंभीरता से लेते हुए व्यक्ति विशेष के महिमा मंडन पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बिना किसी का नाम लिखते हुए कहा कि जो लोग कुछ दिन पहले तक खुद की साख बचाने के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं। वह कैसे किस और के लिए किंगमेकर बन सकते हैं। किंगमेकर केवल पार्टी का अपना कार्यकर्ता है, जो हर हाल हर जगह पार्टी के लिए जी जान से काम करता है। असल में वही सबकुछ है। इसलिए पार्टी को इस तरह के व्यक्ति विशेष के चलन को शुरुआत में ही रोकना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में जिलाध्यक्ष चौ.ऋ षिपाल सिंह का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। गौर हो कि जिला पंचायत के चुनाव में कुछ लोगों ने पार्टी में खुद को उक्त भूमिका के साथ पेश किया है। जिसके बाद अंदरखाने कुछ धड़े नाराज हो गए हैं। इधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी लगातार सोशल मीडिया से लेकर अन्य संसाधनों तक अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed