{"_id":"64a869c06bd0633c340873a4","slug":"killed-the-villager-by-feeding-him-poisonous-substance-khar-news-c-2-1-mrt1037-160140-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छह लाख के लेनदेन पर ग्रामीण को खिलाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छह लाख के लेनदेन पर ग्रामीण को खिलाया जहरीला पदार्थ, मौत
Sat, 08 Jul 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:08 AM IST
सार
राजकुमार के छह लाख रुपये थे और वह ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को पंचायत लेकर राकेश के घर गए थे। पंचायत में राकेश ने रुपये देने से इनकार कर दिया। उसके बाद पंचायत में शामिल लोग अपने-अपने घर चले गए। लोगों के जाने के बाद राकेश का पुत्र कान्हा उर्फ दुर्गेश राजकुमार चौहान को बुलाकर अपने घर ले गया।
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लेनदेन के विवाद में तीन लोगों पर एक ग्रामीण राजकुमार चौहान को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार देने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव नगला अस्सू निवासी महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार शाम की बताई जा रही है। गांव नगला अस्सू निवासी महिला राधा देवी ने कोतवाली खैर पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गांव के राकेश पुत्र हरीसिंह पर उनके पति राजकुमार के छह लाख रुपये थे और वह ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को पंचायत लेकर राकेश के घर गए थे। पंचायत में राकेश ने रुपये देने से इनकार कर दिया। उसके बाद पंचायत में शामिल लोग अपने-अपने घर चले गए। लोगों के जाने के बाद राकेश का पुत्र कान्हा उर्फ दुर्गेश राजकुमार चौहान को बुलाकर अपने घर ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां राकेश, दुर्गेश और मालती देवी ने राजकुमार के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी राजकुमार के बड़े भाई ऊधल सिंह को दी तो वह राकेश के घर पहुंचे, वहां देखा राजकुमार चौहान उर्फ राजू की हालत गंभीर थी। इसके बाद चचेरे भाई रामकुमार को आवाज लगाई। जैसे-तैसे दोनों लोग राकेश की छत से उतार कर राजकुमार को नीचे लाए और गाड़ी बुलाई। इस दौरान राधा के पति चीख-चीखकर चिल्ला रहे थे, तीनों आरोपियों ने उन्हें जहर दे दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग उन्हें लेकर सीएचसी खैर लेकर पहुंचे,जहां से मेडीकल कालेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजकुमार चौहान दो भाई और एक बहन में दूसरे नम्बर के थे। मृतक ने पत्नी सहित चार बेटी एक बेटे को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। सुबोध कुमार ने बताया कि पीडित महिला राधा देवी की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ मारपीट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है।