फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Killed for failing to rape maid , organically

रेप में असफल होने पर किया नौकरानी का कत्ल, बवाल

Wed, 13 Apr 2016 02:05 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Killed for failing to rape maid , organically
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महानगर के दोदपुर पान वाली कोठी के ओहद रेजीडेंसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक शिक्षक के मानसिक रोगी बेटे ने दुष्कर्म में असफल होने पर नौकरानी की नृशंस हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना मंगलवार दुपहर उस समय हुई, जब शिक्षक काम से बाहर गया था और घर में आरोपी अपनी बहन के साथ अकेला था। घटना के वक्त विरोध में आई बहन पर भी आरोपी ने हमला बोला तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद से चुप्पी साधे शिक्षक पिता ने शाम को डीआईजी से मदद मांगी, तब पुलिस को खबर लगी। इधर, मृत महिला के परिजन व इलाके के वाल्मीकि समाज ने विरोध में थाने का घेराव करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी भी गिरफ्तार कर उसके पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस को तहरीर दी गई जिसमें पिता-पुत्र और बहन पर आरोप लगाया है। देर रात हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

ओहद रेजीडेंसी के फस्ट फेज के फ्लैट संख्या आठ में रहने वाले डॉ. मो. कामिल गणित विषय में प्राइवेट शिक्षक हैं। इन दिनों वह ऊपरकोट की एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाते हैं। पत्नी की मौत के बाद घर में वह बड़ी बेटी सहरिस (27) व बेटा आसिम (25) संग रहते हैं। उनके यहां दोदपुर की 32 वर्षीय एक वाल्मीकि महिला काम करने आती थी। डॉ. कामिल के अनुसार वह सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से लालडिग्गी बिजली दफ्तर बिजली का बिल जमा करने गए। इसके बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे नौकरानी काम करने आ गई। उनका बिल भी जमा हो गया। तभी 12 बजे करीब बेटी का फोन कामिल के फोन पर आया कि भाई ने नौकरानी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खबर पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह दौड़ते हुए घर पहुंचे। घर पहुंचने पाया कि कमरे में बेड के सहारे नौकरानी की लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन पर गहरे घाव थे और पास ही खून से लथपथ हत्या में प्रयुक्त कैंची पड़ी थी। बेटी ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर रखा था। बेटा गायब था। इस पर कामिल ने बेटी को बाहर निकाला तो दहशत में बिलखते हुए उसने बताया कि आसिम ने महिला पर हमला किया तो उसने विरोध किया। इस पर आसिम ने बहन पर भी हमला किया और मारपीट की। इससे बचने के लिए बहन कमरे में बंद हो गई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed