{"_id":"60412f6d8ebc3e8ccb01f10a","slug":"kidnapping-case-vinod-jat-s-finger-prints-match-city-office-news-ali2578158179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी अपहरण कांड : कुख्यात विनोद जाट के फिंगर प्रिंट हुए मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी अपहरण कांड : कुख्यात विनोद जाट के फिंगर प्रिंट हुए मैच
विज्ञापन
विनोद जाट
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक शर्मा
लॉकडाउन खुलते ही इगलास क्षेत्र में हुए बहुचर्चित फर्नेश कारोबारी सुरेंद्र जिंदल अपहरण कांड के मुख्य आरोपी कुख्यात अपराधी विनोद जाट के फिंगर प्रिंट वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर मिले प्रिंट से मैच हो गए हैं। इस प्रकरण में न्यायालय में ट्रायल शुरू हो गया है। पहली गवाही के लिए 22 मार्च तारीख तय की गई है।
वाकया 16 जून का है, जब शीशियापड़ा निवासी सुरेंद्र जिंदल अपनी कार से भौरा गोरवा, इगलास स्थित फर्नेश कारखाने जा रहे थे, तभी उन्हें वर्दीधारियों ने अगवा किया था। बाद में उनकी पत्नी से 6 लाख रुपये लेकर शाम को छोड़ा गया था। मामले में हाथरस के मुरसान निवासी कुख्यात अपराधी विनोद जाट व उसके गैंग का नाम उजागर हुआ। कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और विनोद जाट व विनोद पथैना पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया। विनोद जाट ने आगरा में पुराने मुकदमे में सरेंडर कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया और एनएसए के तहत कार्रवाई की।
इस मामले में बतौर साक्ष्य उस गाड़ी से फिंगर प्रिंट लिए गए थे, जिसमें सुरेंद्र जिंदल को बैठाकर घुमाया गया। विनोद जाट के फिंगर प्रिंट लेकर उनका मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराया गया। इसकी रिपोर्ट आ गई है जिसके मुताबिक गाड़ी पर मिले फिंगर प्रिंट विनोद जाट के फिंगर प्रिंट मैच हो गए हैं। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार, इस मजबूत साक्ष्य को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य साक्ष्य भी जल्द पूरे कर न्यायालय में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस मामले में जल्द ट्रायल पूरा कराकर सजा कराने की प्रक्रिया के तहत पुलिस जोर लगाए है। सत्र न्यायालय में इसका ट्रायल शुरू हुआ है। डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, पहली गवाही के रूप में सुरेंद्र जिंदल की पत्नी लक्ष्मी देवी को 22 मार्च को तलब किया गया है।
आवाज मिलान की रिपोर्ट का इंतजार
एसएसपी के अनुसार इस मामले में विनोद जाट की आवाज मिलान के लिए सैंपल लखनऊ व चंडीगढ़ विधि विज्ञान प्रयोशाला भेजे गए हैं, जो आवाज सुरेंद्र की पत्नी ने फिरौती की बातचीत के दौरान रिकार्ड की थी। वही रिकार्डिंग मिलान के लिए भेजी गई है। चंडीगढ़ से विनोद की ताजा आवाज मांगी गई थी। उसकी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
50 हजारी विनोद पथैना अभी फरार
इस मामले में 50 हजार का दूसरा इनामी कुख्यात अपराधी भरतपुर जिले का विनोद पथैना अभी फरार है। उसके विषय में लगातार भरतपुर पुलिस से अलीगढ़ पुलिस संपर्क में है।
जेल गए इन आरोपियों पर ट्रायल शुरू
विनोद जाट व संतोष निवासी महामौनी मुरसान हाथरस, जयपाल निवासी नगला हरिकन्ना इगलास, पिंटू उर्फ बिजेंद्र राया मथुरा व राकेश निवासी लालपुर इगलास।