फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khurja teenager sent home after abortion

Aligarh News: गर्भपात के बाद घर भेजी गई खुर्जा की किशोरी, परिजन ले गए अपने साथ

Wed, 19 Jul 2023 04:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 04:48 AM IST
सार

12 वर्षीय की गर्भवती किशोरी के संबंध में दुष्कर्म का मुकदमा 15 जून को खुर्जा नगर में दर्ज हुआ। जब यह बात उजागर हुई तो बच्ची करीब 24 सप्ताह की गर्भवती थी। बाद में किशोरी के परिवार ने हाईकोर्ट में गर्भपात कराने संबंधी अनुमति अर्जी दायर की।

विज्ञापन
Khurja teenager sent home after abortion
गर्भपात प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र की बोलने-सुनने में असमर्थ 12 वर्षीय गर्भवती गर्भपात और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मंगलवार को घर भेज दी गई। उसे मेडिकल कॉलेज से शाम को छुट्टी दी गई। इधर, इस संबंध विस्तृत रिपोर्ट सोमवार को ही हाईकोर्ट में दे दी गई थी। हाईकोर्ट ने भी इस संबंध में निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन


12 वर्षीय की गर्भवती किशोरी के संबंध में दुष्कर्म का मुकदमा 15 जून को खुर्जा नगर में दर्ज हुआ। जब यह बात उजागर हुई तो बच्ची करीब 24 सप्ताह की गर्भवती थी। बाद में किशोरी के परिवार ने हाईकोर्ट में गर्भपात कराने संबंधी अनुमति अर्जी दायर की। इस अर्जी पर पहले हाईकोर्ट ने जेएन मेडिकल कॉलेज में पैनल से किशोरी की शारीरिक अवस्था, स्वास्थ्य आदि की जांच कराई। फिर गर्भपात के निर्देश दिए। इसी क्रम में रविवार को किशोरी का गर्भपात किया गया। 
विज्ञापन


किशोरी के अधिवक्ता राघव अरोरा के अनुसार सोमवार को हाईकोर्ट में मेडिकल कॉलेज पक्ष के अधिवक्ता की ओर से रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें कहा गया है कि गर्भपात करा दिया गया है। बच्ची स्वस्थ है। उसे छुट्टी दी जा सकती है। इस पर अदालत ने मेडिकल कॉलेज से छुट्टी के बाद की मेडिकल संबंधी जरूरतों को लेकर डीएम बुलंदशहर को निर्देशित किया। इसके बाद मंगलवार शाम उसे मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। किशोरी स्वस्थ है। उसे उसके परिजन अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed