फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khair MLA Surendra Diler minister in the UP government

UP: खैर विधानसभा क्षेत्र को 70 साल में मिल सकता है चौथा मंत्री पद, सुरेंद्र दिलेर को आज मिल सकता है मंत्रालय

Sun, 10 May 2026 10:13 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 10 May 2026 10:13 AM IST
सार

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिलेर को कैबिनेट में शामिल कर सरकार क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को भी साधने का प्रयास करेगी। अब सबकी नजरें आगामी शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।

विज्ञापन
Khair MLA Surendra Diler minister in the UP government
खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट एक बार फिर प्रदेश की राजनीति के केंद्र में है। चर्चा है कि खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर को उत्तर प्रदेश सरकार के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो खैर विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में यह चौथा अवसर होगा जब यहां का कोई जनप्रतिनिधि मंत्रालय संभालेगा।

विज्ञापन


1957 में पहली बार खैर (तब बरौली और खैर एक ही क्षेत्र थे) से मोहन लाल गौतम कैबिनेट मंत्री बने थे। इसके बाद 1962 में खैर और बरौली के अलग-अलग विधानसभा हो गए। इसके 18 साल इंतजार के बाद 1980 में चौधरी शिवराज सिंह ने प्रदेश सरकार में पशुपालन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। साढ़े तीन दशक के लंबे अंतराल के बाद 2017 में भाजपा सरकार आने पर अनूप प्रधान खैर से विधायक चुने गए और उन्हें राजस्व राज्य मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश
वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में सुरेंद्र दिलेर का कद और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उनके मंत्री बनने से न केवल क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है, बल्कि खैर विधानसभा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र दिलेर के मंत्री बनने की चर्चा मात्र से खैर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिलेर को कैबिनेट में शामिल कर सरकार क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को भी साधने का प्रयास करेगी। अब सबकी नजरें आगामी शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed