{"_id":"65c7c91764f1e2cb9409b2b7","slug":"keshav-was-murdered-due-to-25-year-old-rivalry-aligarh-news-c-210-1-sali1003-100246-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 25 साल पुरानी रंजिश में हुई थी केशव की हत्या, आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 25 साल पुरानी रंजिश में हुई थी केशव की हत्या, आरोपी भेजा जेल
Sun, 11 Feb 2024 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:35 AM IST
सार
केशव का अपने गांव निवासी नंद किशोर उर्फ मल्ल के बीच 20-25 साल पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश में नंदकिशोर ने गोली मारकर केशव की हत्या कर दी थी। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी पुलिस की हिरासत में
- फोटो : संवाद
विस्तार
करीब 15 दिन पहले गांव मूढ़ैल निवासी केशव की हत्या में गांव के ही एक व्यक्ति को दबोचकर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया कि 25 साल पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई थी।
विज्ञापन
25 जनवरी को नानऊ-छर्रा मार्ग से गांव मूढ़ैल के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते पर मूढ़ैल निवासी केशव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता किशनलाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सीओ बरला सर्जना सिंह ने बताया कि केशव का अपने गांव निवासी नंद किशोर उर्फ मल्ल पुत्र तोताराम के बीच 20-25 साल पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश में नंदकिशोर ने गोली मारकर केशव की हत्या कर दी थी। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन