फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kathgodam Express will not go till Mumbai Central

Aligarh News: मुंबई सेंट्रल तक नहीं जाएगी काठगोदाम एक्सप्रेस

Tue, 23 Sep 2025 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 23 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kathgodam Express will not go till Mumbai Central
मुंबई सेंट्रल तक जाने वाली काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस अब फिलहाल बोरीवली तक ही संचालित होगी। हाथरस सिटी पर रुकने वाली यह ट्रेन संख्या 09076 अगले आदेश तक मुंबई सेंट्रल स्टेशन तक नहीं जाएगी। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि यह निर्णय मरम्मत और तकनीकी कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन


ट्रेन के बोरीवली में शॉर्ट टर्मिनेट होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जो यात्री मुंबई सेंट्रल तक यात्रा करने वाले थे, उन्हें या तो अन्य ट्रेनों से सफर करना पड़ रहा है या फिर बोरीवली से अलग साधनों से मुंबई सेंट्रल तक पहुंचने की व्यवस्था करनी पड़ रही है। खासतौर पर लंबी दूरी के यात्री और नौकरी पेशा लोग इस परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही मरम्मत कार्य पूरा होगा, ट्रेन का संचालन पूर्व की भांति मुंबई सेंट्रल तक बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed