फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kasim khan became karmveer

इस्लाम त्यागकर कासिम खान बन गए कर्मवीर

Mon, 21 Dec 2020 09:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Kasim khan became karmveer
सासनी गेट स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म ग्रहण करते कासिम - फोटो : CITY OFFICE
थाना देहली गेट क्षेत्र के जंगलगढ़ी बाईपास स्थित झलकारीनगर के 26 वर्षीय कासिम खान पुत्र अनवार इस्लाम धर्म त्यागकर कर्मवीर बन गए हैं। बेटी एवं बेटा का नामकरण भी हिंदू धर्म के अनुसार कर दिया गया है। आर्य समाज मंदिर में रविवार को उनका शुद्धिकरण किया गया। कासिम/कर्मवीर का कहना है कि यह उनकी घर वापसी है। उनके पूर्वज हिंदू थे। हालांकि कट्टरपंथियों के डर से वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वह प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

झलकारीनगर निवासी कासिम आठ साल पहले वर्ष 2012 में अनीता कुमारी नामक हिंदू युवती से प्रेम विवाह किया था। बाद में कोर्ट मैरिज भी की। विवाह के बाद वह अपने परिवार (माता-पिता) से अलग हो गए। उनकी बेटी सात साल एवं बेटा साढ़े चार साल का है। कासिम की पत्नी हिंदू धर्म के अनुसार घर में पूजा-पाठ करती है। कासिम कहते हैं कि कोई भी धर्म गलत नहीं है। शादी के बाद अनीता के माध्यम से उन्हें हिंदू रीति रिवाजों की जानकारी हुई। बहुत अच्छा लगा। उनके मन में यह बात उठी कि उनके पूर्वज भी हिंदू थे। उसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया। यह उनके अंतरात्मा की आवाज है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता नीरज भारद्वाज एवं अन्य लोगों से संपर्क कर हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए वह पत्नी एवं बच्चों के साथ अधिकारियों के पास भी गए लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। एक अधिवक्ता ने आर्य समाज मंदिर में जाने की सलाह दी। युवक का कहना है कि उसने अनीता से शादी की थी, निकाह नहीं। उस समय भी फेरे लिए थे। उन्होंने नीरज भारद्वाज के माध्यम से सासनीगेट स्थित आर्य समाज मंदिर में घर वापसी के लिए शपथ पत्र देकर आग्रह किया। रविवार को पुरोहितों की उपस्थिति में हवन-पूजन एवं मंत्रोच्चारण के बीच पूरे परिवार के साथ हिंदू धर्म में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से झलकारीनगर नहीं गया है युवक
इस्लाम त्यागकर हिंदू धर्म अपनाने वाले कर्मवीर (कासिम) तीन दिन से झलकारीनगर स्थित अपने घर नहीं गए हैं। उन्हें डर सता रहा है कि कुछ कट्टरपंथी लोग हमला कर देंगे। युवक का कहना है कि पत्नी एवं बच्चे उनके साथ है। घर वापसी में सहयोग कराने वाले नीरज भारद्वाज एवं उन्हें फोन पर अज्ञात लोगों ने धमकी दी है। जिला प्रशासन से वह सुरक्षा की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें एवं उनके बीबी-बच्चों को किसी तरह का नुकसान नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed