{"_id":"5d715f7c8ebc3e017b4be17d","slug":"kashmiri-students-protest-in-aligarh-muslim-university-aligarh-news-ali212799022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू में कश्मीरी छात्रों के प्रदर्शन को पुलिस स्तर से गंभीरता से लिया गया है। हालांकि सब कुछ संवैधानिक तरीके से हुआ, मगर जिस स्थल पर प्रदर्शन हुआ, वहां किसी भी तरह का प्रदर्शन हाईकोर्ट के निर्देश के चलते बिना अनुमति प्रतिबंधित है। इसलिए एसएसपी स्तर से रजिस्ट्रार से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है कि आखिर क्या और कैसे हुआ। कौन लोग इसमें शामिल थे। इस संबंध में एएमयू से रिपोर्ट मिलने पर पूरा ब्योरा शासन को भी भेजा जाएगा।
एएमयू में कश्मीर के हालात के विरोध में दोपहर में अचानक बिना किसी पूर्व सूचना या बिना किसी पूर्व अनुमति के प्रदर्शन किया गया। यह छात्र जुलूस की शक्ल में बाब-ए-सैयद तक पहुंच गए थे। इस दौरान खबर पर हरकत में आई एएमयू प्रॉक्टोरियल टीम ने आनन-फानन मौके पर पहुंचकर छात्रों को वहां से समझाकर हटाया।
मगर इस प्रदर्शन को लेकर यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जब उस स्थान पर कोई भी प्रदर्शन हाईकोर्ट के निर्देश के चलते प्रतिबंधित है तो कैसे हो गया और कौन लोग उसमें शामिल रहे। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार बेशक प्रदर्शन एएमयू कैंपस के अंदर हुआ है, चूंकि हाईकोर्ट का निर्देश है, इसलिए इस संबंध में रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर ब्योरा मांगा गया है। इस आधार पर ऊपर रिपोर्ट भेजी जाएगी।