{"_id":"60d4d2888ebc3e2ed66272ca","slug":"kashif-murdered-city-office-news-ali266399356","type":"story","status":"publish","title_hn":"750 रुपये के लेन-देन में हुई थी काशिफ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
750 रुपये के लेन-देन में हुई थी काशिफ की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहली गेट इलाके में दो दिन पहले हुई काशिफ की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या 750 रुपये की उधारी के विवाद में की गई थी। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना जुर्म कुबूल किया है। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल और निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद किया है।
देहली गेट पुलिस के अनुसार, 22 जून को कब्रिस्तान के अंदर काशिफ पुत्र मकसूद अहमद निवासी छोटे क्वार्टर, पीडीए कॉलोनी का शव मिला था। मृतक की मां की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शाहजमाल, थाना रोरावर के रहने वाले वसीम पुत्र गुड्डू खान को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे 750 रुपये की उधारी का मामला सामने निकल कर आया है। घटना वाले दिन वसीम और काशिफ दोनों ही खैर रोड स्थित कब्रिस्तान में मौजूद थे। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ तो आरोपी ने पास में कब्र के पत्थर से प्रहार करके काशिफ की हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उससे मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।