{"_id":"5caa5657bdec2213f67847db","slug":"kartik-tops-in-form-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूप सज्जा प्रतियोगिता में कार्तिक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूप सज्जा प्रतियोगिता में कार्तिक अव्वल
Mon, 08 Apr 2019 01:33 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में नववर्ष अभिनंदन मेला कार्यक्रम में उपस्थित युवतियां।
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएस कॉलेज के मैदान पर नववर्ष अभिनंदन मेला का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह, विभाग संयोजक प्रमोद भारद्वाज, सुनील किशोर महाराज, महेश अग्रवाल, प्रमोद गर्ग ने दीप जलाकर किया।
रूप सज्जा प्रतियोगिता में कार्तिक शर्मा प्रथम, पर्व वार्ष्णेय द्वितीय, टीना और संस्कृति तृतीय स्थान पर रहीं। थाल सज्जा में भूमिका प्रथम, दिशा द्वितीय, वैष्णवी वार्ष्णेय तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी शर्मा प्रथम, रानी शर्मा द्वितीय, प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। केश सज्जा में क्षमा प्रथम, ममता द्वितीय, सुष्मिता तृतीय स्थान पर रहीं। मेले में मुख्य आकर्षण थर्माकोल से बनाया गया इंडिया गेट रहा।
जादूगर बी सम्राट ने मैजिक शो दिखाया। मास्टर वंशी वर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। प्रमोद गर्ग, उमेश राष्ट्रवादी, प्रवीण आर्य, प्रांजुल गर्ग, आयुष माहेश्वरी, सुमित गोटेवाल ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मनोज शर्मा, प्रमोद भारद्वाज, प्रवीण आर्य, नितिन घुट्टी, भूपेंद्र कुमार, राज सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
असली चाचा छोड़ के, नकली बुआ से गठबंधन है
डीएस कॉलेज के मैदान पर वेद प्रकाश मणि के संयोजन में विराट कवि सम्मेलन हुआ। कवि अशोक अंजुम ने सुनाया ‘कल तक जिनको गरियाआ था अब उनका अभिनंदन है, प्यार-मोहब्बत सब फर्जी है कुर्सी का आकर्षण है, राजनीति के रंगमंच पर खूब तमाशे देखें हैं, असली चाचा छोड़ के, नकली बुआ से गठबंधन है’।
प्रशांत उपाध्याय शिकोहाबाद ने पढ़ा ‘राजनीति नपे किया कबाड़ा पड़ गए उलटे दांव सभी, हाथ हवा में लहराकर अब मुद्दा खोज रहे हैं’। इनके अलावा नितिन नायाब, वेद प्रकाश मणि, श्याम सुंदर सिंह, डॉ. राजकुमार रंजन, नरेंद्र शर्मा नरेंद्र, भुवनेश चौहान चिंतन, तेजवीर सिंह त्यागी, कृष्णा राजपूत ने रचनाएं सुनाईं।