फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karni Sena is not satisfied with playing Holi in AMU

Holi: एएमयू के निर्णय से करणी सेना नहीं संतुष्ट, कहा- 10 मार्च को खेलेंगे होली, और भी आईं प्रतिक्रियाएं

Sun, 09 Mar 2025 10:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 09 Mar 2025 10:26 AM IST
सार

एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति एएमयू के छात्र द्वारा मांगी गई थी, जिस पर एएमयू प्रशासन ने इन्कार कर दिया था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया और करणी सेना समेत कई हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Karni Sena is not satisfied with playing Holi in AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली खेलने को लेकर चल रही रार अभी थमी नहीं है। नेताओं की बयानबाजी जारी है। सांसद सतीश गौतम के बयान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ऐसे में एएमयू प्रशासन ने 13 और 14 मार्च को एनआरएससी क्लब में होली खेलने की अनुमति दी है, लेकिन करणी सेना इससे संतुष्ट नहीं है। 10 मार्च को एएमयू में रंग खेलने की पूरी तैयारी है। इधर, भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने एएमयू में मंदिर का निर्माण कराने की मांग उठा दी है।

विज्ञापन


एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति एएमयू के छात्र द्वारा मांगी गई थी, जिस पर एएमयू प्रशासन ने इन्कार कर दिया था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया और करणी सेना समेत कई हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


7 मार्च को अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने विवादित बयान दे दिया, जिसमें होली खेलने वालों से मारपीट करने पर ऊपर भेजने की बात कही गई। इस पर एएमयू ने 13 और 14 मार्च को एनआरएससी क्लब में होली खेलने की अनुमति दे दी, लेकिन यह मामला थमा नहीं। सांसद सतीश गौतम ने शनिवार को जनसुनवाई के बाद मीडिया के सामने फिर वही विवादित बयान दिया। यह बयान दो दिन से राष्ट्रीय मीडिया में छाया हुआ है। इसी दौरान करणी सेना भी 10 मार्च को एएमयू में होली खेलने के अपने एलान पर डटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा है कि 13 और 14 मार्च को एएमयू में होली पर अवकाश रहेगा। इस दौरान वहां हिंदू छात्र नहीं रहेंगे तो फिर अनुमति देने का क्या औचित्य है। एएमयू से नौ मार्च को होली मिलन समारोह की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन इस बात पर विचार नहीं किया गया। ऐसे में 10 मार्च को करणी सेना के कार्यकर्ता एएमयू में होली खेलने जाएंगे।

दूसरी ओर भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने कहा है कि जिन्हें एएमयू में दीपावली, होली, दुर्गा पूजा, शिवरात्रि मनाने पर ऐतराज है वे लोग पाकिस्तान चले जाएं। विश्वविद्यालय के नाम में से मुस्लिम शब्द हटाया जाना चाहिए। एएमयू में मस्जिद बनी है इसलिए हिंदू छात्रों को पूजा करने के लिए मंदिर बनाया जाना चाहिए। इसके लिए अगर सरकार निर्णय नहीं लेगी तो अपने स्तर से प्रयास किए जाएंगे। एएमयू में अपराध भी बढ़ता जा रहा है, इसके लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

उधर, भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू ने कहा है कि अलीगढ़ महानगर हिंदू बहुसंख्यक है, त्योहार सबके आते हैं इसलिए शांति के साथ एएमयू में होली खेलने दी जाए। होली खेलने की अनुमति देने के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है।

एएमयू में हिंदू छात्रों को त्योहार मनाने का पूरा अधिकार

बजरंग सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील चौहान ने बरेली में ऑल इंडिया जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन के उस बयान की निंदा की है जिसमें हिंदू छात्रों को एएमयू में होली न खेलने की सलाह दी गई है। सुशील चौहान का कहना है कि एएमयू केंद्र सरकार के धन से संचालित है इसलिए हिंदू छात्रों को वहां अपने त्योहार मनाने का पूरा अधिकार है। ऐसा लगता है कि मौलाना मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है इसलिए उन्हें अपना उपचार कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed