{"_id":"69c9989b6440079ac50a100e","slug":"karni-sena-is-not-just-an-organisation-of-kshatriyas-but-of-36-communities-surajpal-aligarh-news-c-2-gur1004-940542-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"करणी सेना केवल क्षत्रियों का नहीं 36 बिरादरियों का संगठन : सूरजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना केवल क्षत्रियों का नहीं 36 बिरादरियों का संगठन : सूरजपाल
विज्ञापन
संबोधित करते सूरजपाल सिंह अम्मू।
- फोटो : samvad
करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि करणी सेना केवल क्षत्रियों का नहीं बल्कि सभी 36 बिरादरियों का संगठन है। जो समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य करता है।
करणी सेना एक अनुशासित एवं पढ़े-लिखे लोगों का संगठन है, जो न तो चंदा लेता है और न ही देता है, बल्कि आपसी सहयोग से कार्य करता है।
वह रविवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में करणी सेना हरिगढ़ टीम द्वारा आयोजित नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने यूजीसी के नए नियमों पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन्हें वापस नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर व अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत व तिलक के साथ हुआ। बच्चियों ने गणेश वंदना पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिनव सिंह ने लोगों से धर्म के प्रति जागरूक होने और एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने समाज की मजबूती के लिए एकता को जरूरी बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शक्ति नील देव सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संदीप सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक सिंह, संगठन महामंत्री राखी गर्ग, युवा शक्ति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव चौहान, जिलाध्यक्ष सुमित तोमर मौजूद रहे।