{"_id":"696d9752392007630206ece4","slug":"karni-sena-files-a-police-complaint-against-cricketer-rinku-singh-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: क्रिकेटर रिंकू सिंह के खिलाफ करणी सेना ने थाने में दी तहरीर, जनभावनाएं आहत करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: क्रिकेटर रिंकू सिंह के खिलाफ करणी सेना ने थाने में दी तहरीर, जनभावनाएं आहत करने का लगाया आरोप
Mon, 19 Jan 2026 08:00 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:00 AM IST
सार
आरोप है कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई है, जिसमें एक गाड़ी में कुछ हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए एआई से दिखाया गया है।
विज्ञापन
रिंकू सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट मुद्दा बनती जा रही है। इसी क्रम में पोस्ट को लेकर करणी सेना ने 18 जनवरी को सासनी गेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर की अगुवाई में थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर कहा कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गई है, जिसमें एक गाड़ी में कुछ हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए एआई से दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ में रिंकू को छक्के लगाते दिखाया गया है। इससे जनभावनाएं आहत हो रही हैं। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने उन्हें जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।