फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karni Sena demonstrated against beef lunch in AMU

AMU: बीफ लंच के विरोध में करणी सेना ने किया प्रदर्शन, आयोजकों की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Feb 2025 04:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 04:47 PM IST
सार

अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता भगवा झंडे लेकर दोपहर 12 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क पर एकत्र हुए और एएमयू में बीफ लंच के विरोध में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Karni Sena demonstrated against beef lunch in AMU
प्रदर्शन करती अखिल भारतीय करणी सेना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बीफ बिरयानी लंच के नोटिस के विरोध में 10 फरवरी को अखिल भारतीय करणी सेना ने प्रदर्शन किया और आयोजकों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारी राजा महेंद्र सिंह पार्क से एसएसपी कार्यालय तक जुलूस निकालते हुए पहुंचे और सीओ सिविल लाइन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता भगवा झंडे लेकर दोपहर 12 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क पर एकत्र हुए और एएमयू में बीफ लंच के विरोध में प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर राजवीर परमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एसएसपी से मिलकर ज्ञापन देने पर अड़े रहे। कुछ देर में वहां पीएसी भी पहुंच गई। बाद में प्रदर्शनकारी जुलूस निकालते हुए एसएसपी ऑफिस तक पहुंचे। एसएसपी के न मिलने पर सीओ सिविल लाइन अभय पांडे को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास दीक्षित, वीरू भदोरिया, जिला अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ, राजेंद्र मोहन शर्मा, भास्कर अग्रवाल, आलेख सैनी, जगमोहन मालवीय, राकेश ठाकुर, ज्ञानेश गुप्ता, संजीव सक्सेना, विशाल चंद्रा, अंकित बंसल, शरद ठाकुर, नीरज सिसोदिया, बॉबी राघव, राहुल तोमर, बॉबी चौहान,चंद्रा लोधी, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन
एएमयू में हो रहा हिंदू आस्था से खिलवाड़ : ज्ञानेंद्र

प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एएमयू में हमेशा से ही हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ होता आ रहा है। पूर्व में भी हिंदू छात्रों को धोखे से चिकन मोमोज खिला दिए गए थे तथा चिकन फ्राई किए हुए तेल में पूड़ियां तलकर खिला दी गई थीं, जिससे हिंदू आस्था आहत हुई है। इसलिए आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करने व आरोपी छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed