Rana Sanga Controversy: महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी का देंगे मुंहतोड़ जवाब... 12 अप्रैल को आगरा कूच
करणी सेना और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अलीगढ़ में पत्रकार वार्ता कर 12 अप्रैल को आगरा में राजपूत समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश व्यक्त करने की रणनीति बनाई है। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के सनातनी शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेवाड़ के राजा राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में करणी सेना 12 अप्रैल को आगरा कूच करेगी। वहां राजपूत समाज के अपमान के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया जाएगा। यह जानकारी करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश रावल और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
जिलाध्यक्ष विवेक चौहान कहा कि सनातन के रक्षक महापुरुषों पर किसी भी अभद्र टिप्पणी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश रावल ने कहा के भारत को एक करने के लिए और मुगलों से बचाने के लिए जिन महापुरुषों ने अपने सिर कटा दिए, उन महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संसद में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राजपूत राजा राणा सांगा के संबंध में अभद्र टिप्पणी करके देश के महापुरुषों का अपमान किया है। इसलिए सभी सनातनी इसके विरोध में हैं। इसी के तहत 12 अप्रैल को करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के संयुक्त आह्वान पर आगरा में महाआंदोलन करके महापुरुषों का अपमान करने पर आक्रोश जताया जाएगा। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के सनातनी शामिल होंगे। अलीगढ़ से 200 बसों में कार्यकर्ता आगरा जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही देश के महापुरुषों का अपमान करती रही है। रामजीलाल सुमन ने महापुरुष राणा सांगा पर टिप्पणी करके अपनी पार्टी की विचारधारा को स्पष्ट कर लिया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं में औरंगजेब का डीएनए घुस गया है और उनकी मुगलिया सोच भारतीय महापुरुषों और देश के राष्ट्र नायकों को अपमानित कर और उन पर अभद्र टिप्पणी करके अपनी मुगलिया विचारधारा को प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने महापुरुषों पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए रामजीलाल सुमन की भर्त्सना की है, इसके लिए समस्त समाज उनका आभारी है। साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव द्वारा मायावती पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के लिए उनकी संकीर्ण और औरंगजेब वाली सोच निंदनीय है।
अकराबाद के ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह ने कहा कि रामजीलाल सुमन और उनकी समाजवादी पार्टी विकृत मानसिकता से पीड़ित है, 2027 में जनता इनका इलाज कर देगी। इस मौके पर गजेंद्र राघव, आरके सिंह चौहान, रवि प्रताप चौहान, अमित राघव, प्रदीप राघव, पीपी सिंह राघव, विजय तोमर, भारत चौहान, रिंकू, तेजवीर सिंह जादौन, राजकुमार राघव, संजय राणा, वरुण राघव, नागेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।