{"_id":"6a79c97a4c2cca78170ba31f","slug":"kanwariya-dies-in-road-accident-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: बाइक ने कांवड़ियों में मारी टक्कर, कांवड़ लेने जा रहे युवक की मौत, दो हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: बाइक ने कांवड़ियों में मारी टक्कर, कांवड़ लेने जा रहे युवक की मौत, दो हुए घायल
Mon, 10 Aug 2026 06:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:26 PM IST
सार
दीपक कुमार अपने दोस्त मनीष और शिवकुमार के साथ कांवड़ लाने के लिए बाइक से रामघाट के लिए निकले थे। सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक दीपक कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामघाट में गंगा स्नान कर कांवड़ लाने जा रहे तीन दोस्त हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अलीगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात दीपक कुमार (25) पुत्र होरीलाल ने दम तोड़ दिया। हादसा रविवार की देर शाम अतरौली में पैठ चौराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
विज्ञापन
कोतवाली अतरौली पुलिस के अनुसार गांव चैंडौला सुजानपुर निवासी दीपक कुमार अपने दोस्त मनीष और शिवकुमार के साथ रविवार की शाम कांवड़ लाने के लिए बाइक से रामघाट के लिए निकले थे। सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां रविवार देर रात इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। मनीष और शिवकुमार का इलाज जारी है। दीपक की मौत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य प्रवेशवती, रवेंद्रपाल सिंह सहित तमाम लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की सरकार से मांग की। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन